ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पंचायत घर में मारपीट, दो पक्षों से जमकर चलीं कुर्सियां

by Badaun Today Staff
September 11, 2024
in बदायूं
A A
पंचायत घर में मारपीट, दो पक्षों से जमकर चलीं कुर्सियां
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। विकास खंड क्षेत्र सलारपुर में पंचायत घर दो पक्षों में मारपीट हुई। हाथापाई के साथ ही जमकर कुर्सियां चलीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में थाने ले गयी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर के पंचायत सहायक मुशीर अहमद व रोजगार सेवक ओमवीर यादव सहित 10 ग्रामीणों ने डीएम निधि श्रीवास्तव को शपथ पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम ने विकास कार्यों में हेराफेरी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के कार्य के लिए आए लाखों रुपये प्रधान ने अपने सगे संबंधियों के नाम मस्टरोल में दर्ज कर धनराशि निकाल ली। इतना ही नहीं गांव में लगे इंडिया मार्क हैंडपंपों को रिबोर एवं मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं।

इस शिकायत पर जांच के लिए डीपीआरओ यावर अब्बास बुधवार दोपहर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर में प्रधान पक्ष, रोजगार सेवक व पंचायत सहायक पक्ष की बात सुनी। जांच के बाद जांच अधिकारी गांव से निकले नहीं थे कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां उठाकर मारीं। अचानक पंचायतघर में अफरातफरी का माहौल हो गया। कई कुर्सियां भी टूट गईं।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों मौके से पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर प्रवेज कुमार का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि जांच करने गए थे, दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे कि दोनों पक्ष उग्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर वह चले आए। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। मारपीट की उनको जानकारी नहीं है।

ShareTweetSend
Previous Post

हिंदुओं का कराया धर्मांतरण, मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 12 दोषियों को उम्रकैद

Next Post

यूपी में दस कीटनाशक पर प्रतिबन्ध, क‍िसान हो जाएं सावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!