ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पुलिस बूथ को बनाया भाषण मंच, सपा जिलाध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Badaun Today Staff
September 8, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
पुलिस बूथ को बनाया भाषण मंच, सपा जिलाध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बलिया। यूपी के बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में पुलिस बूथ पर सभा करने के मामले में समजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत छह नेताओं व लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और पार्टी के पांच नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENT

सपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब नगर भ्रमण के बाद स्थानीय बस स्टैंड पहुंचे सपाइयों ने पुलिस बूथ को ही मंच बना दिया। आश्चर्य तो यह है कि करीब 25 मिनट तक चले भाषणबाजी को मौके पर मौजूद पुलिस देखती रही और सपा कार्यकर्ता पुलिस बूथ से पार्टी नीतियों का प्रचार-प्रसार करते रहे।

हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटने का आदेश दिया। पुलिस के कड़े रुख के बाद सपा कार्यकर्ता वहां से चलते बने। लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो आनन-फानन मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

इस मामले में सिकन्दरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी काली शंकर तिवारी की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व जिला सचिव राजन कनौजिया सहित छह नेताओं के विरुद्ध नामजद व लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269 (संक्रमण फैलाना) व 188 (जानबूझकर आदेश की अवमानना करना) तथा महामारी अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभी तक शेख अहमद अली, संजय, शोएबुल इस्लाम, रवि यादव, हेसामूल खान, सोएब खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में नाइट कर्फ़्यू का समय बदला, मास्क पहनना हुआ जरुरी

Next Post

रिश्तों का कत्ल: पंद्रह सौ रुपये के लिए भाई ने ही भाई के खून से रंगे हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!