ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

शादी वाले घर में अचानक सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 15, 2021
शादी वाले घर में अचानक सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान
Share on FacebookShare on Twitter

सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करियावैन सिलेंडर फटने से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। दोपहर को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। इससे जेवरात समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

गाँव करियावैन निवासी बिजेंद्र के पुत्र राजेन्द्र की कल बुधवार को बरात जानी थी। घर में आज तेलपूजन की तैयारियां चल रहीं थीं। गाँव में भोज कराने का इंतजाम हो रहा था। मंडप के बगल में ही घर की महिलाएं चूल्हे पर खाना पका रहीं थीं। इसी बीच करीब गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने लगी, आसपास लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से भड़की आग ने देखते ही देखते छप्पर को चपेट में ले लिया। भीषण धुएं के गुबार में सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए।

थोड़ी ही देर में सिलेंडर जोर के धमाके के साथ फट गया। इससे कमरे में रखा बक्सा तथा अलमारी में आग लग गई। पास-पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड की मदद से मुश्किल से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बक्से तथा अलमारी में रखा सारा सामानन नकदी और जेवरात जलकर खाक हो गए। 

सिलेंडर इतनी जबर्दस्त तरीके से दगा कि उसकी धमक दूर तक सुनाई दी। पास-पड़ोसियों के मुताबिक धमाका इतनी जोर से हुआ लगा कि कहीं कोई बम दगा हो। आग लगने के बाद फटा सिलेंडर घर से करीब 600 मीटर में जाकर गिरा। जबकि उसके कुछ अवशेष आसपास बिखर गए। बिजेंद्र के भाई मंजीत कुमार ने घर में शादी की तैयारी थी, आग से दो लाख रुपये की नकदी, 3 लाख रुपए के जेवरात समेत अन्य सामान जल गया है। सूचना मिलने पर लेखपाल संघ के मंत्री सत्यपाल यादव ने हल्का लेखपाल अच्छेलाल के साथ मुआयना कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात कही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी में नई गाइडलाइंस जारी, 21 जून से खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट

Next Post

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव बने विद्धम सिंह

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान
सहसवान

सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

1 month ago
सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव
अपराध

सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

6 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!