ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: खानापूर्ति तक सीमित रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला दिन

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 2, 2019
उझानी: खानापूर्ति तक सीमित रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला दिन
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला दिन महज खानापूर्ति के नाम रहा। प्रशासन ने छोटे-मोटे दुकानदारों व रेहड़ी चालकों पर कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया जबकि बड़े दुकानदारों को चेतावनी तक सीमित रखा गया। अतिक्रमण हटाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों ने दुबारा कब्जा जमा लिया।

शुक्रवार घंटाघर चौराहे पर एसएसपी की गाडी को जाम में फंस जाने के बाद आज शनिवार को नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन प्रशासन स्थायी अतिक्रमण पर हाथ नहीं डाला, लेकिन खानापूर्ति के नाम पर अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की। कछला-बदायूं रोड़ पर ठेला-खोमचा, छोटे-मोटे दुकानदारों पर पुलिस ने कार्यवाई की। करीबन डेढ़ घंटे के अभियान में प्रशासन का डंडा छोटे-मोटे दुकानदारों पर जमकर बरसा, उनके तख्त जब्त कर लिए गये वहीं बाकियों को अगले दिन सामान जब्त करने की चेतावनी के साथ बख्श दिया गया।

प्रशासन ने नगर के बीचों बीच अतिक्रमण हटाने की बजाए बाहरी क्षेत्र से तीन-चार अतिक्रमण हटाकर खानापूर्ति की। कर्मचारियों ने कुछ दुकानों के बाहर रखे सामान को भी अपने कब्जे में लिया। कुछ देर के लिए चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लेकिन पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर तब तक ही रहा था, जब तक नगरपालिका कर्मचारियों की टीम अभियान चला रही थी। लोगों ने सामान सड़क पर रखकर बिना किसी पूर्वनियोजित अतिक्रमण हटाने की मुहिम को ठेंगा दिखाने का काम किया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: जाम में फंसे एसएसपी तो जागा प्रशासन, कल हटेगा अतिक्रमण

Next Post

अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में नाराजगी

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

3 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

6 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!