Site icon Badaun Today

हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 5 लाख की लूट

घायल अश्वनी कुमार

बदायूं। सिविल लाईंस थाना क्षेत्र बिसौली-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार रात बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से करीबन 5 लाख रुपये लूट लिए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

मुसाझाग थाना क्षेत्र के गाँव किशरुआ निवासी अश्वनी कुमार पुत्र कल्याण सिंह एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। बुधवार शाम करीबन 7 बजे अश्वनी बिसौली से करीबन 5 लाख रुपये का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी पराग दूध फैक्ट्री से 100 मीटर आगे अज्ञात बदमाशों ने इनकी गाड़ी को रोककर और धक्का दे दिया और बैग में रुपये व ई-पास मशीन लूट ले गए। बाद में पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर नवादा चौकी प्रभारी सत्येंद्र बहादुर, थाना सिविल लाइन प्रभारी सुधाकर पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद घायल अश्वनी कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Exit mobile version