ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

अपहरण और गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता योगेन्द्र सागर को उम्रकैद की सजा

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
October 30, 2021
अपहरण और गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता योगेन्द्र सागर को उम्रकैद की सजा
Share on FacebookShare on Twitter

बिसौली/बिल्सी। बिसौली/बिल्सी। साल 2008 में जनपद के बहुचर्चित कांड में भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर को शनिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने उम्र कैद के साथ 30 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

बिल्सी के बीए की छात्रा का 23 अप्रैल को अपहरण हो गया था। उस समय बसपा शासन में थी। योगेन्द्र सागर बिल्सी से बसपा के विधायक भी थे। ज्योति को नाटकीय ढंग से बिल्सी पुलिस ने मुजफ्फरनगर स्टेशन से बरामद कर लिया था। उसको बदायूं अदालत में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया गया। ज्योति को एसीजेएम द्वितीय रमा शंकर सिंह की अदालत में पेश किया गया। एसीजेएम द्वितीय ने बालिग होने के कारण उसको आजाद कर दिया, उक्त मामले में सीबीसीआईडी ने पुलिस से विवेचना लेकर एफआर लगा दी थी। जिसके विरूद्ध छात्रा के पिता ने अदालत में प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दिया जिस पर कोर्ट ने छात्रा का बयान दर्ज किया।

ज्योति ने अपने बयानों में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, तेजेंद्र सागर, मीनू शर्मा पर अपहरण करने और लखनऊ व दिल्ली ले जाकर नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वहीं आज दोपहर में ही अदालत ने पूर्व विधायक को दोषी करार दिया और करीब तीन बजे उम्रकैद की सजा सुनाई। विशेष कोर्ट ने 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इस मामले में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर उनका सहयोगी तेजेंद्र सागर समेत मीनू शर्मा भी नामजद थे। दोनों आरोपियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। फिलहाल उनके बेटे कुशाग्र सागर बिसौली से भाजपा विधायक हैं। उनकी पत्नी प्रीति सागर जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं। वहीं पीडि़त छात्रा की शादी हो चुकी है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बाइक सवार बदमाशों ने की गल्ला व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Next Post

उझानी: युवक की गोली मारकर हत्या, बाजरे के खेत में मिला शव

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
अपराध

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

3 months ago
उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात
अपराध

उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!