ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कार और टेम्पो की आमने-सामने भिडंत में 4 लोगों की मौत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 1, 2021
कार और टेम्पो की आमने-सामने भिडंत में 4 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में बुधवार को कार की टक्कर लगने से टेम्पो में सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदायूं कादरचौक मार्ग पर कस्बा कादरचौक के समीप आज सुबह टेंपो और स्विफ्ट कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। टेम्पो कादरचौक से सवारियां भरकर बदायूँ जा रहा था इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने ही दोनों वाहनों की भिडंत हो गयी। हादसे के दौरान इलाके में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया और अंधेरा छटा तो चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। सड़क पर घायल लोग तड़प रहे थे।

इस हादसे में टेम्पो सवार बरेली की कोतवाली आंवला क्षेत्र के गांव लालगंज निवासी राजपाल (45), रामबाबू (55) निवासी गांव बझेड़ा थाना सिकंदरपुर जिला कासगंज, बझेड़ा के ही टेंपो चालक अंसार का आठ वर्षीय बेटे अनस की मौत हो गई। रामबाबू की साली पूनम, बेटा मुनेंद्र, टेंपो ड्राइवर अंसार के अलावा कार में सवार संगीता, उनके दो बेटे साहिल और शेखर निवासी गोविंदपुरम जनपद गाजियाबाद घायल हुए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमे पूनम पत्नी भीकम निवासी गांव अख्ताऊ थाना गंज जिला कासगंज की रास्ते में मौत हो गयी। हादसे के बाद तलाशी में टेम्पों से शराब की बोतल बरामद हुई है, आशका व्यक्त की जा रही है कि चालक नशे में था।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: 12वीं के छात्र पर दबंग छात्रों का चाकू से हमला, लहूलुहान हुआ छात्र

Next Post

उझानी में एक ही रात में दो घरों में चोरी

Related Posts

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

3 months ago
खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!