ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 8, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कभी 6 साल के लिए त्याग दिया था अन्न, अब योगी सरकार में मंत्री बने महेश गुप्ता

by Badaun Today Staff
August 21, 2019
in बदायूं
A A
कभी 6 साल के लिए त्याग दिया था अन्न, अब योगी सरकार में मंत्री बने महेश गुप्ता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को हो गया। राजभवन में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में योगी के 23 मंत्रियों ने शपथ ली।

ADVERTISEMENT

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बदायूं सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को शामिल किया गया है। महेश गुप्ता के राज्यमंत्री बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम है। लोग घर पर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। महेश गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता ने लोगों को आभार व्यक्त किया है।  2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार महेश गुप्ता ने सपा के गढ़ में 16 हजार से ज्यादा वोटों से आबिद रज़ा को हराया था। महेश चन्द्र गुप्ता को 87314 वोट जबकि आबिद रज़ा को 70847 वोट मिले। उस वक्त आबिद रजा समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार में राज्यमंत्री थे।

28 वर्षों बाद भाजपा से बना कोई मंत्री

2017 विधानसभा चुनावों में यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद कैबिनेट में महेश गुप्ता को शामिल किए जाने के कयास लगाये गए थे। हालाँकि उस वक्त बदायूं को निराशा ही हाथ लगी लेकिन अब 1991 के बाद राज्य सरकार में भाजपा से जिले को प्रतिनिधित्व मिला है। 1991 कल्याण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे तब एडवोकेट कृष्ण स्वरूप वैश्य को मंत्री बनाया था, 1997 में भाजपा दुबारा सत्ता में लौटी तब से भाजपा सरकार में कोई मंत्री नहीं बन पाया। वर्ष 1996 में बसपा से भगवान सिंह शाक्य मंत्री बने थे। इसके अलावा गेंदनलाल, आबिद रजा भी दर्जा मंत्री रहे हैं। वर्तमान में बीएल वर्मा दर्जा राज्यमंत्री है।

2019 में भाजपा की जीत में अहम भूमिका

2017 में प्रचंड जीत के साथ करीबन 20 वर्षों का राज्य में भाजपा का सूखा खत्म हुआ, महेश गुप्ता दुबारा विधायक तो चुन लिए गए लेकिन अपनी जीत के साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर नजर जमा ली थी। 2014 में बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा को करारी हार मिली थी। महेश गुप्ता ने जिले में विकास कार्यों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भी अपनी चिंता जाहिर की। संगठन में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाने वाले महेश गुप्ता ने बूथ स्तर से पार्टी को एकजुट किया। नतीजतन 1991 के बाद 2019 में भाजपा को बड़ी हासिल हुई।

त्याग दिया था अन्न

26 नबंवर 2008 को मुम्बई पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगोें की जान गई थी। उस समय महेश गुप्ता एमएलए थे। 30 नवंबर को महेश गुप्ता ने संकल्प लिया कि जब तक भारत को आतंकवाद से मुक्ति नहीं मिलेगी तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। 16 मई 2014 में जब केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत जीती तो कार्यकर्ताओं ने अन्न ग्रहण के लिए आग्रह किया जिस पर वो राजी हो गए। करीब साढ़े पांच साल के बाद 21 नबंवर को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही महेश चन्द्र गुप्ता ने अन्न ग्रहण किया। तब उन्होंने कहा था कि अब देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुन लिया है, भारत का भविष्य सुरक्षित है, आतंकी अब हमारी ओर नही देखेंगे।

राजनैतिक सफर

महेश चंद्र गुप्ता वर्ष 1986 से 1990 तक भाजपा दहगवां मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 1990 से 1992 तक भाजपा जिलामंत्री, 1993 से 1995 तक भाजपा पंचायत प्रकोष्ठा के जिलाध्यक्ष, 1995 से 1999 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष, 1996 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सहसवान सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा था,  हालाँकि इस चुनाव में उनकी हार हुई। वर्ष 1999 में भाजपा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2007 में उन्होंने दूसरा चुनाव लड़ा और बदायूं विधानसभा से विधायक चुने गए हालाँकि 2012 में उन्हें अपनी सीट गंवानी पड़ी। महेश चन्द्र गुप्ता 2012 से 2015 तक भाजपा बरेली क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद वर्ष 2017 के चुनाव में सदर विधानसभा से विधायक चुने गए।
ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में तीन घरों में लाखों की चोरी, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तमंचा दिखाकर लूटा

Next Post

जिले में नहीं हुई बच्चा चोरी की घटना, अफवाहों से बचिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!