Site icon Badaun Today

उझानी: घर की तीसरी मंजिल पर अज्ञात जानवर के हमले में बकरी की मौत, लोगों में खौफ

उझानी। कस्बे के एक मोहल्लावासी अज्ञात जानवर के खौफ से डरे हुए हैं। अज्ञात जानवर के हमले में एक बकरी की मौत हो गई। जानवर के हमले में बकरी की गर्दन पर गहरे नाखून के निशान बने हुए हैं।

घटना कस्बे के मुहल्ले गद्दी टोला, मानकपुर रोड़ की है। रविवार रात 10 बजे एक अज्ञात जानवर ने तीन मंजिला छत पर बंधी हुई बकरियों पर हमला किया जिसमे एक बकरी की मौत हो गयी। मुहल्ला निवासी गुड्डू अपनी छत पर तीन बकरियों को छत पर बाँध दिया था, वहीं उनका परिवार नीचे घर के कामकाज में व्यस्त था। अचानक ही पडोस का एक युवक चीखते हुए उनके घर पहुंचा। उसने बताया कि छत पर एक बड़ा जानवर है। युवक की बात सुन परिवार के लोग लाठी लेकर तीन मंजिला छत पर दौड़ गए लेकिन वहां केवल मृत बकरी पड़ी हुई मिली।

बकरी की गर्दन के चारों ओर गहरे नाखूनों के निशान हैं। उसकी रस्सी भी टूटी हुई मिली है, यहाँ तक की दीवार में धंसी हुई कील को भी उखाड़ा गया है। वहीं युवक ने बताया कि वो अपनी छत पर लेटा हुआ था, उसने एक काले जानवर को छत पर उतरते हुए देखा था जिसके बाद वो खुद डर से छत से ही आँगन में कूद गयाघटना के बाद मुहल्ले के लोग में खौफ है

Exit mobile version