ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

अटल जी के निधन पर यूपी में सात दिनों का राजकीय शोक, कल अवकाश

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 17, 2018
अटल जी के निधन पर यूपी में सात दिनों का राजकीय शोक, कल अवकाश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। केंद्र सरकार ने वाजपेयी के सम्मान ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। शुक्रवार को राजकीय अवकाश की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वाजपेयी जी के निधन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अवकाश की घोषणा की गई है। सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज कल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी घोषणा की है कि अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को सजीव रखने के लिए विशिष्ट कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निजी हित से आगे बढ़कर हमेशा देश हित के लिए काम किया। वाजपेयी देश की राजनीतिक स्थिरता लाए थे। योगी ने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को प्राथमिकता देने वाले, स्वतंत्र भारत के ढांचागत विकास के दूरदृष्टा थे। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन भारत की राजनीति के महायुग का अवसान है।

बता दें कि एम्स में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। गुरुवार की रात अटल जी का पार्थिव शरीर उनके कृष्‍ण मेनन स्थित आवास पर रखा जाएगा, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए कल सुबह नौ बजे बीजेपी मुख्‍यालय लाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और शाम को उनका अंतिम संस्‍कार राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर किया जाएगा।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: नहीं थमा अपराध, तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट

Next Post

बदायूं: जिले में 20 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

3 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

4 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!