ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, December 5, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

ग्राउंड रिपोर्ट: मुजरिया में युवती के साथ दुष्कर्म और आरोपी के परिवार को पीटने का आरोप

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
January 23, 2021
ग्राउंड रिपोर्ट: मुजरिया में युवती के साथ दुष्कर्म और आरोपी के परिवार को पीटने का आरोप

पीड़ित लड़की का घर

Share on FacebookShare on Twitter

मुजरिया। जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में युवती के साथ सरसों के खेत में दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोप है कि युवती खेत में गयी थी इसी दौरान युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी पक्ष ने भी लड़की पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है हालाँकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

घटना शुक्रवार शाम की है। आरोप है कि 18 वर्षीय युवती खेत पर काम करने गयी थी, अचानक गाँव के ही एक युवक विनीत पुत्र स्व. श्यामसिंह ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान युवती के पिता वहां पहुँच गए तो आरोपी वहां उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। देर शाम पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी। मुजरिया जयभगवान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस घटना को आरोपी पक्ष जमीन विवाद का मामला बता रहा है। आरोपी विनीत के चचेरे भाई जॉनी ने बताया कि शुक्रवार को आवारा गौवंश ने खेत के चारों ओर लगे तार को तोड़ दिया तो शाम को विनीत उसे बाँधने गया इसी दौरान लड़की का पिता विनीत को पकड़कर घर ले गया। जॉनी के मुताबिक विनीत की हाथ पैर बांधकर पिटाई लगाई गयी। उसे बचाने पहुँचे जॉनी और उसके भाई भानप्रताप की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। पीछे पीछे पहुंची विनीत की माँ नेमवती और जॉनी की माँ धनदेवी को भी नहीं बक्शा गया। इस मारपीट में जॉनी और उसकी माँ धनदेवी के शरीर पर पिटाई के जख्म हैं। धनदेवी ने बताया है कि लड़की का पिता अक्सर दबंगई दिखाता है, उसने शनिवार सुबह को भी घर में आकर मारपीट की और खेतों पर न जाने की धमकी दी है।

चोटिल धनदेवी

गाँव में दोनों ही पक्ष एक ही जाति से आते हैं, घटना को लेकर ग्रामीण भी पिटाई की तस्दीक करते हैं। गाँव के ही एक युवक ने बताया है कि खेत में क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता लेकिन आरोपी पक्ष के परिवार को पिटते हुए पूरे गाँव ने देखा है। उन्हें बचाने की कोशिश भी की लेकिन लड़की के पिता का बड़ा कुनबा है और दबंग है, उसके आगे किसी की नहीं चलती।

आरोपी विनीत के चचेरे भाई जॉनी ने बताया कि लड़की का पिता 4-5 भाई हैं। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के चलते उसने लड़की के चचेरे भाई के साथ जमीन का इकरारनामा करवाया था जिसे कुछ वक्त बाद वापस ले लिया। इसी के चलते उनका परिवार रंजिश मानने लगा, लड़की के पिता ने भी कई बार देख लेने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से उसने अब झूठा मुकदमा करवाया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

एरियल टेलीकॉम कंपनी के हाथों गरीबों को मिली कंबल की गर्माहट

Next Post

हिस्ट्रीशीटर ने खाया जहर, पुलिस ने पूछताछ के लिए घर में दी थी दबिश

Related Posts

शाबास! फर्जी एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही पुलिस, सीसीटीवी में सामने आया सच
बिल्सी

शाबास! फर्जी एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही पुलिस, सीसीटीवी में सामने आया सच

9 months ago
फौजी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बिल्सी

फौजी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

1 year ago
लूट के प्रयास में व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, फायर झोंक भागे बदमाश
बिल्सी

लूट के प्रयास में व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, फायर झोंक भागे बदमाश

1 year ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!