ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सड़क किनारे मिले दो महिलाओं के अधजले शव, पॉलीथिन में लपेटकर फेंका

by Badaun Today Staff
July 4, 2023
in अपराध, बदायूं
A A
सड़क किनारे मिले दो महिलाओं के अधजले शव, पॉलीथिन में लपेटकर फेंका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम दो युवतियों के अधजले शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग पॉलीथिन में लिपटे हुए थे, महिलाओं के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। इसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

ADVERTISEMENT

थाना क्षेत्र में गांव बची नौली रोड स्थित सडक किनारे ग्रामीणों ने दो पालीथिन देखी। इसमें एक पॉलीथिन से एक हाथ बाहर निकला हुआ था। गांव के महंत ने आनन-फानन में इसकी सूचना नौली फतुआबाद पुलिस चौकी को दी। इसी बीच शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी मात्रा में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव मिलने की खबर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी डा. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ उझानी शक्ति सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

पॉलीथिन में लपेट रखे थे शव
करीबन 35 वर्षीय दो महिलाओं के शव एक काली पॉलीथिन और एक पीली पॉलीथिन में मिले हैं। उन्हें बाहर निकाल कर देखा गया तो दोनों के चेहरे पूरी तरह से काले पड़ चुके थे। माना जा रहा है कि उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। दोनों महिलाओं के शव पूरी तरह से अकड़ चुके थे, जिससे शव कम से कम दो दिन पुराने होने की आशंका है। । पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को भी बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं पहचान सका। जिससे दोनों महिलाओं के किसी दूसरे जनपद या थाना क्षेत्र के होने की आशंका है।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि दो महिलाओं के शव मिले हैं। उनके चेहरे व कुछ अन्य हिस्सा जला हुआ है। अब तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्डे में डूबकर दो और बच्चों की मौत

Next Post

दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान, कोल्ड स्टोर से हुई थीं लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!