ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 8, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कछला में ऐतिहासिक नजारा, वैदिक मंत्रों के साथ हुई महाआरती

by Badaun Today Staff
January 15, 2019
in कछला
A A
कछला में ऐतिहासिक नजारा, वैदिक मंत्रों के साथ हुई महाआरती
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कछला (बदायूं)। मंगलवार शाम को कछला गंगा घाट पर काशी जैसा नजारा नजर आया। डीएम दिनेश कुमार सिंह के प्रयासों से कछला गंगाघाट पर बनारस की तर्ज पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस एतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए गैर जिलों के लोग भी आये।

ADVERTISEMENT

मंगलवार को जिला बदायूं ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। महाआरती के लिए तैयार स्टेज को फूलों से सजाया गया। घाट से लेकर पुल तक सजावट की गई। घाट पर अत्याधुनिक एलईडी और साउंड सिस्टम लगा गया। आस्था से सराबोर घाट पर लोगों में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। विधि-विधान से पूजन के साथ महाआरती सम्पन्न हुई। आरती की भव्यता को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग जुटे। गंगाघाट पर 11 वेदियां बनाई गईं थीं। सभी पर बनारस के एक-एक पंडित थे। इनमें पवन पाठक, विनीत मिश्रा, विवेक तिवारी, देवेंद्र तिवारी, भारतेंदु शुक्ला, दीपू झा, हरिओम मिश्रा, अभिषेक, कुनाल पाठक, सत्यम मिश्रा  ने आरती की। एक आरती में 51 दीप प्रज्ज्वलित हो रहे थे। महाआरती से पहले गायत्री परिवार की ओर से गंगा में एक हजार दीप प्रवाहित किए गए।

गैर जिलों से शामिल हुए लोग:

गंगा महाआरती को देखने के लिए पड़ोसी जिलों कासगंज, बरेली, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत समेत कई जिलों से लोग आये। गंगा महाआरती के वक्त पुल से गुजर रहे वाहन वहीं थम गये, वाहनों में सवार हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा था।

महाआरती दर्शन के लिए चलेंगी बसें:

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कछला में अब प्रतिदिन चलने वाली महाआरती के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। कछला आरती में शामिल होने वालों के लिए शाम चार बजे पुलिस लाइंस में बस उपलब्ध रहेगी। यह बस कछला ले जाएगी और आरती समाप्त होने के बाद बदायूं पहुंचाएगी। आने और जाने का किराया सिर्फ 40 रुपये निर्धारित किया गया है।

एक माह से चल रही थी तैयारी:

गंगा घाट पर इस ऐतिहासिक क्षण की एक महीने से तैयारी चल रही थी। डीएम दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में काशी से आरती करने वाले विद्वानों का दल 15 दिन पहले ही आ गया था। बनारस से आए एक्सपर्ट गुरुकुल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। डीएम व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनाए हुए थे। रविवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पहला आमंत्रण पत्र भागीरथ के घाट पर गंगा और कासगंज के शूकर क्षेत्र सोरों में बरहा अवतार मंदिर में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी को स्वयं जाकर दिया। मंगलवार को कछला गंगा घाट पर महाआरती के लिए डीएम ने निशुल्क सेवा शुरू की।

इससे पहले महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कछला में भागीरथ के घाट पर शुरू हुआ इसको और जीवंत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लाइट साउंड आदि की व्यवस्थाएं घाट पर प्रतिदिन ऐसी ही बनी रहेंगी। इस मौके पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, एमएससी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, उमेश राठौर, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा आदि मौजूद थे।

ShareTweetSend
Previous Post

खनन घोटाले IAS चंद्रकला सहित 11 पर FIR दर्ज, अखिलेश यादव से होगी पूछताछ !

Next Post

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!