ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

प्रेम-विवाह से नाराज भाईयों ने गोली मारकर की बहन की हत्या

by Badaun Today Staff
March 1, 2022
in अपराध, बदायूं
A A
प्रेम-विवाह से नाराज भाईयों ने गोली मारकर की बहन की हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। जनपद में आनर किलिग का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम प्रसंग और उसके बाद शादी से खफा दो भाई ने मंगलवार को बहन की गोली हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित युवक फरार हो गए। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के गाँव गौरामई निवासी फईम अहमद का अपने पड़ोस में रहने वाली शिवली से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवली के भाई समेत परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन शिवली ने इसकी चिंता न करते हुए एक साल पहले फईम से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।

मंगलवार सुबह फईम अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी शिवली को दवा दिलाने बाइक से शहर के निजी अस्पताल आया था। साथ में उसका फईम का चचेरा भाई वासिद भी था। यहां से दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में शिवली के दो भाई मुजीब व मोअज्जिम बाइक से पीछा करते हुए आए और शिवली पर फायर झोंक दिया। यह वारदात अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला रोड पर उघैनी गांव के पास हुई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वापस बदायूं की ओर भाग गए। 

वहीं वासिद ने बाइक रोककर डायल-112 पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ShareTweetSend
Previous Post

कुएं की ढांग में दबकर ग्रामीण की मौत, पांच घंटे तक चली खुदाई

Next Post

पिता के समर्थन में आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, बोलीं- स्वामी का साथ दो, भाजपा उम्मीदवार को हराओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!