ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: हॉटस्पॉट क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे, बैरेकेडिंग फांदकर बाहर घूम रहे हैं लोग

by Badaun Today Staff
June 15, 2020
in उझानी
A A
उझानी: हॉटस्पॉट क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे, बैरेकेडिंग फांदकर बाहर घूम रहे हैं लोग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी (बदायूं)। दिल्ली से लौटे युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र और उसके आसपास में लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली। अब तक युवक के संपर्क में आए अब तक 8 लोगों का सैंपल लिया गया है। वहीं पुलिस ने बैरीकेड लगाए हैं, मगर उन्हें लांघकर निकलने वालों कमी नहीं है।

ADVERTISEMENT

कस्बे के मुहल्ला श्रीनारायण गंज में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे किया है। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार के साथ 25 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली। दिल्ली से लौटे संक्रमित युवक के सम्पर्क में आए एक लैब संचालक, नगर पालिका कर्मचारी और पड़ोसियों सहित 8 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। फ़िलहाल इन सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। युवक जब दिल्ली से लौटा था तो उसे अगले दिन बुखार आ गया जिसके बाद उसने घंटाघर की एक लैब में टाइफाइड का टेस्ट करवाया था। वहीं युवक को क्वारंटाइन करने के दौरान नगर पालिका कर्मचारी ने उसके साथ फोटो खिंचवाया था।

वहीं हॉटस्पॉट इलाके में जो सख्ती होनी चाहिए वह नहीं दिखाई दे रही। लोग प्रशासन द्वारा लगाईं गईं बल्लियों को फांदकर आसानी से निकल जाते हैं और खरीदारी के लिए दुकानों पर भी पहुंच रहे हैं। जबकि नियम यह है कि कोई भी घर से नहीं निकलेगा और जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रशासन करेगा। लेकिन न कोई सख्ती दिखाई दे रही और न ही नियमों का पालन करवाने के लिए कोई संजीदा दिखाई दे रहा। इस वजह से दूसरे इलाकों में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।

ShareTweetSend
Previous Post

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Next Post

उझानी में 2 वर्षीय मासूम कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!