Site icon Badaun Today

पत्नी, सालों और परिजनों की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या

कादरचौक। अपने ही परिवार से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने थानाध्यक्ष के नाम सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी, सालों, भाइयों और उनकी पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल की है। गाँव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह का बेटा अनिल खेती किसानी करता था। शुक्रवार रात को वो अपने कमरे में सो गया था लेकिन जब सुबह परिवार के लोग उसे जगाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांककर देखा तो वहां उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद परिवार में हडकंप मच गया। आननफनान में पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसमे हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

मृतक युवक की जेब से थानाध्यक्ष के नाम एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी दो सालों, दोनों भाइयों व उनकी पत्नियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक अक्सर शराब पीता था जिसकी वजह से घर में विवाद हुआ था। एक दिन पहले भी उसकी नशे में पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसका साल अपनी बहन को उसके मायके ले गया था।

Exit mobile version