ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

डीएम ने कलेक्ट्रेट तो एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी सम्मानित

by Badaun Today Staff
August 15, 2021
in जिला बदायूं
A A
डीएम ने कलेक्ट्रेट तो एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी सम्मानित
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने शान से तिरंगा फहराया ध्वजारोहण के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना व चौकियों पर संबधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENT

कोविड प्रोटोकाल के बीच रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस बार का स्‍वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है कि पूरा देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्‍सव मना रहा है। इस राष्‍ट्रीय पर्व का उत्‍साह सुबह से ही नजर आ रहा है। कलक्‍ट्रेट पर सुबह डीएम दीपा रंजन ने ध्‍वजारोहण किया। पुलिस लाईन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया।

एसएसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज का दिन गौरव व वैभव का दिन है। देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। सभी लोग मास्क लगाकर और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही कलक्ट्रेट, जिला जेल, विकास भवन, राजकीय महिला कालेज, घंटाघर सहित सभी भवनों पर भव्‍य सजावट की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों पर पदकों की बरसात हुई। सर्विलांस सेल प्रभारी आरजी शर्मा को डीजीपी की ओर से सिल्वर डिक से सम्मानित किया गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा, चेतराम वर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। इनके अलावा एसआई ईसम सिंह, सत्यवीर सिंह समेत हेड कांस्टेबिल मुरारीलाल सैनी भी इसी सम्मान से नवाजे गये। वहीं इंस्पेक्टर विनोद चाहर, ओमकार सिंह, एसआई मनोज कुमार, शिवेंद्र भदौरिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया। इसके अलावा हेड कांस्टेबिल संजय कुमार, महिला हेड कांस्टेबिल आशा, रामसेवक, सुधीर सिंह समेत आरक्षी सुदेश कुमार व अवधेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसआईएमटी जोगेंद्र सिंह राठौर को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य आरक्षी अबरार अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान तो मुरारीलाल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला। बिनावर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।

इसके अलावा डायल 112 मे नियुक्त पुलिस कार्मियों के उत्कृष्ट कार्य कर पुलिस विभाग का नाम रोशन करने एवं जनता के बीच अच्छा तालमेल व बेहतर पुलिसिंग सेवा प्रदान करने वाले एवं क्राइम ब्रांच में नियुक्त पुलिस कार्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ShareTweetSend
Previous Post

तीन थानाध्यक्ष बदले, अजय चाहर संभालेंगे उझानी कोतवाली

Next Post

सम्राट को मीडिया प्रभारी, अभय को बनाया गया यूथ ब्रिगेड का विधानसभा अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!