ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सहसवान: शराब पार्टी में सालों ने की सगे जीजा की हत्या

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 3, 2021
सहसवान: शराब पार्टी में सालों ने की सगे जीजा की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

सहसवान (बदायूं)। नगर निवासी एक मोटर मैकेनिक को उसके सगे दो सालों ने हत्या कर दी। इसके बाद अगली सुबह को फोन कर मृतक के पुत्र को हत्या की सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों सालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

मोहल्ला जहांगीराबाद क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में निवासी दूल्हे(48) पुत्र मुन्ने शाह मोटर मैकेनिक का काम करता था। गुरूवार की शाम करीब छह बजे उसके मामा हनीफ और रफीक पुत्रगण समीर निवासी मोहल्ला नवादा ने फोन किया और कहा कि पार्टी करेंगे घर पर आ जाओ। इसके बाद दूल्हे अपने साले हनीफ के घर चला गया। मृतक के बड़े बेटे सोहिल के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे माना हनीफ ने फोन पर बताया कि दूल्हे की लाश घर में पडी, उसे मार दिया है और मै दिल्ली आ गया हूँ।

हनीफ की इस कॉल के बाद सोहिल घबरा गया, उसने आनन फनान में पुलिस को सूचना दी तो हनीफ के घर का दरवाजा तोडा गया। घर में घुसते ही दूल्हे का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और चेहरा लहूलुहान था। घटनास्थल पर खून सनी ईंट पडी थी और चारपाई के नीचे भी खून बिखरा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपियों ने ईंट से पीट पीटकर हत्या की है।

मृतक दूल्हे अपने पीछे आठ बच्चे छोड़ गए हैं, जिनमे चार बहन और चार भाई हैं। 20 वर्षीय सोहिल ने बताया कि पापा अक्सर मामा के यहाँ जाते थे और अगली सुबह आते थे। इसी वजह से गुरूवार को भी हम बेफिक्र होकर सो गए। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था इसीलिए उन्हें इस तरह की घटना का अंदाजा भी नहीं था।

वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया है। सीओ प्रेम कुमार थापा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नही हो सकी है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भूमाफिया कर रहे कब्जा, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

Next Post

बैंक में खाता है तो इन चार मोबाइल एप से बचिए, 150 ग्राहकों को 70 लाख रुपये से ज्यादा की चपत

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान
सहसवान

सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

1 month ago
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
अपराध

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!