ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कल्‍याण सिंह के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज और कैंसर इंस्टीट्यूट

by Badaun Today Staff
August 26, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
जब कल्याण सिंह ने बंद करवा दी थी परीक्षा में नकल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार ने लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूटऔर बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है। इस प्रस्‍ताव को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हरी झंडी दे दी है। इससे पहले छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण करने का भी फैसला लिया जा चुका है।

ADVERTISEMENT

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ में इस संस्थान का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में ही किया गया था। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके साथ ही बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया है। बुलंदशहर के नरौरा में ही कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। देश में आदर्श तथा मूल्यों की राजनीति करने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल कल्याण सिंह के नाम पर इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नाम रखने की घोषणा की थी।

इनमें अयोध्या में रामलला मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम भी है। डिप्‍टी सीएम और पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो दिन पहले बताया था कि अयोध्या सहित छह जिलों लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, प्रयागराज में एक-एक महत्वपूर्ण सड़क का कल्याण सिंह मार्ग नामकरण किया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम भी कल्याण सिंह मार्ग होगा। उन्होंने बताया था कि इसको लेकर लोक निर्माण विभाग जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्‍त की शाम को हो गया था। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर उत्‍तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। 23 अगस्‍त को उनके अंतिम संस्‍कार के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश था।

ShareTweetSend
Previous Post

व्यापारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: अब पुलिस नहीं करेगी मनमानी कार्रवाई

Next Post

बदायूं में 20 दिन बाद हुई कोरोना की वापसी, पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!