बदायूं। 17वीं लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। बदायूं संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघ मित्र मौर्य जीत की ओर बढ़ते हुए भाजपा के सूखे को खत्म करती हुई नजर आ रही हैं।
2014 में प्रचंड मोदी लहर के बीच भाजपा को उत्तर प्रदेश की जिन पांच सीटों पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी उनमें बदायूं भी शामिल रहा। इस बार सपा-बसपा एक साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे उसके बावजूद धर्मेंद्र यादव पिछड़ रहे हैं। संघमित्रा मौर्या करीबन 19 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। अभी तक की मतगणना में संघमित्रा मौर्या को 504917, धर्मेन्द्र यादव को 485592 वोट मिले हैं वहीं 51255 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर हैं।
Discussion about this post