ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, लगेगा गैंगस्टर एक्ट, चलेगा बुलडोजर, एक हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Badaun Today Staff
June 4, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त, लगेगा गैंगस्टर एक्ट, चलेगा बुलडोजर, एक हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि राज्य में कायम अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए, इनके खिलाफ गैंगस्टर लगाया जाए, हिंसा में शामिल लोगों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर देर रात बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग के बाद यह आदेश दिया है।

शुक्रवार रात सीएम योगी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कानून व्यवस्था समीक्षा की। कानपुर में हुई घटना की पुलिस कमिश्नर से जानकारी लेते हुए दोषियों पर एफआईआर का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानावार अराजकतत्वों को चिन्हित किया जाए, इसके साथ ही अनावश्यक बयान देने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में अभियान चलाकर अवैध और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया जाए। चिन्हीकरण के बाद विधिक कार्रवाई की कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जाए।

सीएम योगी की बैठक के बाद बेकनगंज थाने में 1040 उपद्रवियों के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की गईं। बवाल के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत 40 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। जबकि करीब 1000 बवालियों की पहचान की जानी बाकी है।

क्या हुआ था कानपुर में?
भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम संगठनों द्वारा आज बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया। शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने यतीमखाना इलाके में स्थित सभी दुकानों को बंद करवाने लगे।जब इन लडको ने हिंदू समुदाय के लोगों दुकानें बंद करवाने की कोशिश की तो उन्होंने दुकान बंद करने से मना कर दिया जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया और तमंचों से फायर भी किए।

दंगे के दौरान यहां से करीब 50 किमी दूर कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद थे। साथ में पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे। इस वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से भारी पुलिस बल उनकी सुरक्षा में लगा हुआ था। बाजार बंदी के आह्वान की जानकारी होने की वजह से एक एसीपी के साथ आठ-दस पुलिसकर्मी नई सड़क पर मौजूद थे। मगर भीड़ हजारों की हो गई। जब बवाल शुरू हुआ, तो इन पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया। उपद्रवी वहां से भागे और चंद मिनट में हजारों लोगों के साथ दोबारा आ गए और बवाल बढ़ गया।

बीच सड़क पर उपद्रवियों ने बवाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक सेंट्रो व एक वैन के अलावा दो पिकअप व कई बाइक तोड़ डाली। दुकानों के साइन बोर्ड तोड़े और कई दुकानों को लूटा भी गया। उन्नाव से कानपुर आए जुगल किशोर कश्यप गाड़ी तोड़ दी गयी। साथ ही पत्थरबाजों ने गाड़ी में रखे 70 हजार के जेवर और बैग भी लूट लिए। इस हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किए। लाठीचार्ज करके लोगों को गलियों में खदेड़ा गया। करीब 5 घंटे तक चले उपद्रव के बाद स्थितियां काबू में आ गईं।

पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि कानपुर हिंसा में 13 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, इस घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। घटना की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिसमें 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी शामिल है। इसके अलावा सभी डीएसपी, पुलिस कमिश्नर, डीएम और मंडलायुक्त राजशेखर यतीमखाना पुलिस चौकी में डेरा जमाए हुए हैं।जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है, उनकी पहचान की जा रही है।

गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर
कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि कानपुर हिंसा के एक-एक आरोपी को चिह्नित करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा। शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।

ShareTweetSend
Previous Post

बैंक से घर जा रही महिला से बदमाशों ने 49 हजार रुपये छीने

Next Post

उझानी: एक साथ उठी तीन अर्थी, हर आंख से निकले आंसू, फौजी की पत्नी-बेटे व पिता की हुई थी सड़क हादसे में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!