ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 19, 2023
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण का आयोजन प्रदेश में 25 मई से लेकर पांच जून तक किया जाएगा। गुरुवार रात खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल का नगर में भव्य स्वागत किया गया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली लखनऊ से चलकर अलीगढ़ होते हुए गुरुवार रात कासगंज से जनपद में दाखिल हुई। उझानी में हरविलास इंटरनेशनल स्कूल में मशाल रैली का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन महंदीरत्ता ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में खेल भावना को जागृत करेगा इसलिए सभी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन से जुड़े जिससे वह जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

इसके बाद मशाल रैली को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्वागत एवं रवानगी के दौरान भारी संख्या में सेल्फी खिंचवाने वालों की होड़ लगी रही। इस दौरान जिला पीटीआई रामदास यादव, फुटबॉल संघ के सचिव चांद मोहम्मद, सचिव इकबाल अहमद, विक्रांत महंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।

बता दें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2022 गेम्स के प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 मई को इंदिरा गांधी स्टेडियम लखनऊ से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 24 मई को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली 18 से 64 किलोमीटर की यात्रा तय कर लखनऊ पहुंचेगी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का पहली बार प्रदेश के 4 जनपदों में आयोजन किया जा रहा है। 24 मई से 5 जून तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

Next Post

RBI का बड़ा फैसला, रिजर्व बैंक ने वापस लिया दो हजार रुपये का नोट

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

4 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

7 days ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!