ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित महिला को लगाया इंजेक्शन, मौत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 18, 2021
झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित महिला को लगाया इंजेक्शन, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

कछला। जनपद में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कछला के वार्ड नंबर-10 निवासी 26 वर्षीय सोनी पत्नी दुष्यंत तोमर को मंगलवार दोपहर को बुखार आया था। इसके बाद परिजन उसे पास के ही एक क्लीनिक पर ले गए। परिजनों का आरोप है कि यहां भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने महिला को गलत इंजेक्शन दिया जिससे शाम उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे उझानी में एक प्राईवेट अस्पताल में दिखाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने सोनी की बिगड़ती हालत को देखकर बरेली ले जाने की सलाह दी। रात में ही परिजनों ने उसे बरेली के एक हायर सेंटर पर भर्ती करा दिया लेकिन इलाज के दौरान सोनी की मौत हो गई।

घटना के बाद मृतका के गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा। बताया जाता है कि शौर-शराबा सुनकर जब महिला डॉक्टर बाहर आई तो उसे पीटा भी गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतका के पति दुष्यंत की ओर से आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गयी है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव: नई आरक्षण सूची में बदल सकती है हर सीट, जानिये क्या होगी व्यवस्था?

Next Post

राजेंद्र गुरुजी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Related Posts

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत
कछला

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत

2 months ago
आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा
कछला

आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा

2 months ago
कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले
कछला

कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!