ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी के तालाबों पर भू-माफिया की नजर, अब पाटने लगे धुबिया तालाब

by Badaun Today Staff
March 11, 2021
in उझानी
A A
उझानी के तालाबों पर भू-माफिया की नजर, अब पाटने लगे धुबिया तालाब
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। कस्बा में स्थित धुबिया तालाब पर भू-माफिया ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। तालाब को पाटने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियां बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं, कई जगह प्लाटिंग भी हो चुकी है। हैरत की बात है कि कस्बे के तालाबों को लेकर हर साल यही स्थिति होती है लेकिन जांच पड़ताल में मामला निपटा दिया जाता है।

ADVERTISEMENT

कस्बे के मोहल्ला बहादुरगंज में कासगंज-बदायूं हाईवे स्थित धुबिया तालाब है। तालाब के एक हिस्से पर टैक्टर-ट्राली की मदद से मिट्‌टी लाकर एक हिस्से का भराव करा दिया गया है।  कई जगह तो भराव का काम पूरा हो चुका है और बाकायदा ईंटों की दीवार खड़ी कर प्लाटिंग भी कर दी गयी है। धुबिया तालाब में कई वर्षों से पानी भरा रहता। आसपास के मवेशी और पक्षी यहाँ पानी पीते है, इसके अलावा यहाँ कपड़े भी धोये जाते हैं लेकिन कुछ वर्षों दबंगों ने इसके चारों ओर से कब्जा करना शुरू कर दिया है, नतीजतन तालाब लगभग खत्म होता जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार चेतने को तैयार नहीं हैं।

यह स्थिति तब है जब सर्वोच्च न्यायालय तालाबों के संरक्षण के कड़े आदेश दे चुका है। शासन की ओर से भी इस आशय के निर्देश आते रहते हैं लेकिन माफिया बाज आने को तैयार नहीं है। तालाबों पर अवैध कब्जा किए जाने से वर्षा जल संचयन नीति को भी झटका लग रहा है। सरकार एक ओर जहां नीतियां बनाकर तालाब खोदवा रही है वहीं दूसरी ओर भू-माफिया इसे पाट रहे हैं।

पहले भी हुई है कब्जे की कोशिश

कस्बे में तालाबों को पाट कर अतिक्रमण का खेल खुले आम जारी है। योगी सरकार भू-माफिया के खिलाफ भले ही अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हो, लेकिन कस्बे में हकीकत उससे बहुत परे है। बहादुरगंज मोहल्ले के धुबिया तालाब के अलावा कस्बे के मोहल्ला बाजारकलां स्थित गुठाईन तालाब भी भू-माफिया के निशाने पर है। एक सप्ताह पहले जब गुठाइन तालाब को पाटने की कोशिश हुई तो एसडीएम सदर के निर्देश पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया था। इससे पहले भी कई बार तालाबों पर कब्जे की कोशिशें हुई हैं। अगर इन तालाबों को पाटा जाता है तो कस्बे में जलभराव की बड़ी समस्या भी पैदा होगी। अधिकांश मोहल्लों का पानी इन  तालाबों में जाता है। नगर पालिका भी तालाब पाटे जाने को आंख बंद कर देख रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 5 लाख की लूट

Next Post

शमा की आत्महत्या से पहले हुई पंचायत में मौजूद थी पुलिस, अतीक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!