ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी डंडे-फायरिंग, 16 पर मुकदमा

uday yadav by uday yadav
May 22, 2021
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी डंडे-फायरिंग, 16 पर मुकदमा
Share on FacebookShare on Twitter

उसावाँ। दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। इस प्रकरण में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पंचायत चुनाव को बीते लगभग एक महीना हो चुका हैं लेकिन लोगों के मन में अभी भी रंजिश पनप रही है जिसे कर लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो बैठे हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम उदैया नगला निवासी श्यामचरण सिंह के चाचा बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी थे। वहीं दूसरी ओर से बालिस्टर के बेटे बबलू की पत्नी अंजू देवी ने चुनाव लड़ा था। इस मुकाबले में राजबहादुर की चुनाव में जीत हुई। बताया जाता है कि चुनाव के वक्त भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी लेकिन तब मामला शांत करवा दिया गया था। वहीं शनिवार सुबह श्यामचरण पुत्र हाकिम सिंह खेत में शौच को गए थे। रास्ते में अवधेश उसावाँ से गांव वापस आ रहे थे।

इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस छिड गयी। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुँच गए। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले व फायरिंग भी हुई, झगड़े में श्यामचरण व अवधेश के सिर में चोटें आई हैं। गांव वालों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुँच कर घायलों को उसावाँ सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया। जहाँ से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि श्यामचरण ने अवधेश सहित 9 लोगों को नामजद व अवधेश ने श्यामचरण पक्ष के राजबहादुर सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट झगड़ा व जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं, मामले की जांचपड़ताल की जा रही हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Next Post

सनकी युवकों द्वारा कुत्ते को पीटने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, मुकदमा दर्ज

Related Posts

उसावां में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ
दातागंज

उसावां में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उसहैत के भाजपा प्रत्याशी का हंगामा, प्रशासन पर मतदान रोकने का आरोप
दातागंज

उसहैत के भाजपा प्रत्याशी का हंगामा, प्रशासन पर मतदान रोकने का आरोप

4 weeks ago
घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार
अपराध

घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार

6 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!