ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

हनुमान जी की सेवा और समर्पण से समाज को लेनी चाहिए सीख: समदर्शी रवि महाराज

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 31, 2019
हनुमान जी की सेवा और समर्पण से समाज को लेनी चाहिए सीख: समदर्शी रवि महाराज
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। मेरे राम सेवा समिति की ओर से बाबूराम धर्मशाला में चल रही रामकथा का नवें दिन गुरुवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बालि वध, सुंदर कांड, हनुमान का लंका में प्रवेश, रामेश्वरम स्थापना, रावण वध, श्रीराम का राज्याभिषेक आदि का बखान किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की सेवा और समर्पण से समाज को सीख लेनी चाहिए।

मेरे राम सेवा समिति की ओर से बाबू राम धर्मशाला में चल रही सेवा और संस्कारों को समर्पित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के नौवें दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा का समापन हो गया। भक्तों ने लोक कल्याणार्थ यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की। कथावाचक समदर्शी रवि महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से नैतिकमूल्यों और सिद्धांतों को प्रखर ऊर्जा मिलती है। आत्मिक सुखानुभूति, आदर्श जीवन, सद्चिंतन और सद्भाव जाग्रत होते हैं। श्रीराम कथा तन मन को पवित्र कर जीवन शैली और आत्मा को नया रुप देती है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, अंगद, विभीषण के साथ अयोध्या लौटे, प्रजाजनों ने आनंद और उमंग के साथ भव्य स्वागत किया और दीप जलाए। उन्होंने कहा कि हनुमान जी सेवा और समर्पण से भगवान श्रीराम के उत्कृष्ट भक्त बनें। सत्कर्मों से परमार्थ जागता है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। भक्तिभाव से मनुष्य कल्याण संभव है।

समापन पर शक्ति कलश के पूजन के बाद कथावाचक को अंगवस्त्र भेंट किए गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर भारत सिंह यादव, मुकेश राठी, धनसुख अग्रवाल, हिमांशु कृष्ण, संदीप अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह चौहान, सुनील गोयल, अजीत सिंह, विशाल, ब्रजेश यादव, त्रिलोकी नाथ बागड़ा, विजय गोपाल, डीके मथुरिया, अजयपाल सिसौदिया, विष्णु गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, गगन, जीता अरोरा, धीरेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

डीएम ने चौराहों का किया निरीक्षण, दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों को जेल भेजने का आदेश

Next Post

उझानी: जाम में फंसे एसएसपी तो जागा प्रशासन, कल हटेगा अतिक्रमण

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

2 weeks ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!