ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 15, 2021
यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए एक बार फिर आंशिक लॉकडाउन या कोरोना कर्फ़्यू को 24 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कोरोना कर्फ़्यू गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश में 24 मई तक लॉंकडाउन बढ़ाने पर सहमति दे दी। साथ ही फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों को एक हजार रुपये महीना भत्ता और 3 महीने का राशन भी दिया जाएगा। राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर रोक है। बाजार बंद रहेंगे शहरों में साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगी हुई है हालांकि, औद्योगिक गतिविधियों और जरूरी सेवाओं के आवागमन पर कोई रोक नहीं है। भीड़भाड़ को रोकने और आवागमन को सीमित करने के उद्देश्य से होम डिलिवरी सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या कम हो रही है साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है पर गांवों में फैल रहा संक्रमण सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है इसलिए सरकार अभी ढील बरतने के मूड में नहीं है। हालांकि, प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। जब पंचायत चुनाव चल रहा था उस समय प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 हजार पार कर गई थी। यह संख्या अब 51 हजार से कम हो गई है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार, 11 मई तक प्रदेश में 51284 कंटेनमेंट जोन थे।

कंटेनमेंट जोन पर निगरानी रखने के लिए 37812 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि, पंचायत चुनाव होने से 90 हजार कंटेनमेंट जोन पर 30 हजार पुलिसकर्मी ही तैनात थे। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटी है और पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसका सकारात्मक असर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही प्रदेश में जांच का दायरा बढ़ाने का आदेश दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक जांच करते रहने से वायरस की चेन नहीं बनने पाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछली 30 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे तीन मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद इसमें और विस्तार देते हुए 10 मई और उसके बाद 17 मई तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 24 मई किया गया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने लॉकडाउन में खोली दुकान, सीओ सिटी से की अभद्रता

Next Post

फैक्ट चेक: बदायूं पुलिस के जवानों ने शव को दिया कंधा, नहीं मिली एंबुलेंस

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

3 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

4 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!