ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पूर्व विधायक की पुलिस को धमकी, कहा- ध्यान रखना सपा सरकार में तुम्हे पेशाव पिलाते थे, मुकदमा दर्ज

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
July 11, 2021
पूर्व विधायक की पुलिस को धमकी, कहा- ध्यान रखना सपा सरकार में तुम्हे पेशाव पिलाते थे, मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में पत्नी के फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नेता विजयपाल सिंह की पुलिस प्रशासन से बहस हो गयी। उन्होंने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि सपा सरकार में तुम्हे पेशाब पिलाते थे, इस बात को ध्यान रखना। विजयपाल सिंह की धमकी का वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद पूर्व विधायक समेत उनके 30 अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फरीदपुर ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए सपा की ओर से पूर्व विधायक विजय पाल सिंह की पत्नी सुनीता सिंह चुनाव मैदान में थी। भाजपा ने विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल की भाभी सोनम को प्रत्याशी बनाया। पुलिस ने मतदान के दिन शनिवार को ब्लॉक कार्यालय को जाने वाले सभी रास्तों को सुबह से ही बेरिकेटिंग करके बंद कर दिया। मतदान के बाद नतीजों में भाजपा प्रत्याशी सोनम ने सुनीता को 21 मतों से पराजित कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक विजयपाल सिंह तमाम कार्यकर्ताओं को लेकर डायट के रास्ते से अपनी पत्नी एवं सपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को लेने के लिए मतदान केंद्र जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद तमाम सपाई मौके पर एकत्र हो गए। वह हंगामा करने लगे।

हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। सपाइयों ने कार से अपने प्रत्याशी को मतदान केंद्र से वापस लाने की जिद शुरू कर दी। इसी दौरान सुनीता सिंह पैदल चलते हुए मौके पर पहुंची। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। विजय पाल सिंह ने पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने अपनी सरकार में पुलिस को पेशाब पिलाने तक की बात कही।

बता दें कि सपा नेता जब पुलिस को धमकी दे रहे थे, उसी वक्त स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक के बिगड़े बोल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही वीडियो पुलिस के आला-अफसरों के पास पहुंचा तो उन्होंने फरीदपुर थाने में तैनात दारोगा राजकुमार की तहरीर पर पूर्व विधायक विजयपाल और उनके 30 अज्ञात साथियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पूर्व विधायक विजयपाल ने पुलिस को सत्ता में आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस प्रकरण में दरोगा की तहरीर पर थाना फरीदपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वीडियो के आधार हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बदायूं में ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप, सपा का सूपड़ा साफ

Next Post

गंगा में नहाने गए दो भाई डूबे, दूसरे का भी मिला शव

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

3 days ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

3 weeks ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!