ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

मायावती के तेवरों से यूपी में बढ़ सकती है कांग्रेस की मुसीबत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
October 5, 2018
मायावती के तेवरों से यूपी में बढ़ सकती है कांग्रेस की मुसीबत
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चुनाव में बसपा से हाथ मिलाकर बीजेपी को मात देने का सपना संजो रही थीं, लेकिन मायावती ने एक झटके में राहुल गांधी के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

बसपा अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के कांग्रेस से गठबंधन ना करने के फैसले ने अब उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर पर असर डालना शुरू कर दिया है। यूपी में अब तक पीएम मोदी का रास्ता रोकने के लिए बीएसपी, एसपी और आरएलडी के बीच कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, बुधवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के ऐलान के बाद महागठबंधन की इस कवायद को अब करारा झटका लगा है।

बसपा 2019 के चुनाव में यूपी में अलग होकर लड़ती है तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। तीन दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस संगठन की दृष्टि से काफी कमजोर दिखने लगी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 7.3 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां आंकड़ा 6.2 फीसदी तक ही रह गया। पार्टी के पास यूपी में मात्र 7 विधायक हैं। ये नतीजा तब जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरी थी। वहीं बसपा गठबंधन में शामिल नहीं हुई थी।

कांग्रेस को गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। कांग्रेस ने गोरखुपर में सुरहिता करीम मैदान में उतारा था, जंहा उनकी जमानत भी जब्‍त हो गई और उन्‍हें सिर्फ 18 हजार 844 वोट मिले थे। फूलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने मनीष मिश्र को मैदान में उतारा था, जिन्हें महज 19 हजार 353 मत मिले थे जबकि बसपा के समर्थन से सपा ने गोरखपुर और फूलपुर दोनों सीट पर जीतने में कामयाब रही थी। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से हम इस बात को समझ सकते हैं कि कांग्रेस का जनधार लगातार गिरता जा रहा हैं।

ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी यूपी में एसपी और बीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो उसके लिए अपना सियासी वजूद बचाना आसान होगा। वहीं अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में कांग्रेस को नुकसान जरूर होगा।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: बैरीकेडिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची कार, अधेड़ रौंदा

Next Post

उझानी: हर दिन खतरा मोल ले रहे हैं बच्चे, स्कूल प्रशासन खामोश

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

4 months ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

4 months ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

5 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!