ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

गुमशुदा सफाईकर्मी का शव बरामद, शराब सेल्समैन से बदमाशों ने 1 लाख लूटे

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 2, 2022
गुमशुदा सफाईकर्मी का शव बरामद, शराब सेल्समैन से बदमाशों ने 1 लाख लूटे

मृतक संजय और रमन सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। गुरुवार को जिले में दो संगीन वारदातें हुई। जरीफनगर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता सफाईकर्मी का खेत में शव बरामद हुआ। सीओ सहसवान व फोरेन्सिक टीम ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं फैजगंज बेहटा क्षेत्र में शराब सेल्समैंन को दिनदहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी संजय जाटव(32) पुत्र बीरबल मंगलवार से लापता था। उसका मोबाइल भी बंद था,  देर रात तक जब वो घर न पहुँचा तो परिजनों उसकी तलाश की। बुधवार को उसकी बाईक जनपद सम्भल के गाँव चबूतरा के मन्दिर के पास मिली तो परिजनों में खलबली मच गयी, उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव बिजयगढी के निकट एक खेत में संजय का शव मिला, उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुँच गयी, जिसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, चार भाइयों में सबसे छोटे मृतक संजय के तीन छोटे बच्चे हैं।

वहीं वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेपल गांव निवासी शराब सेल्समैन रमन सिंह पुत्र नरेश पाल गुरुवार दोपहर को रुपये लेकर बिसौली दफ्तर में जमा करने जा रहा था। करीबन दो बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गाँव मोहकमपुर में नारोरी नरोदा मोड़ पर दो बाइक सवार चार बदमाश उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश घायल रमन सिंह से रुपयों का भरा बैग छीन भाग गए। रमन सिंह ने मामले  में पुलिस ने तहरीर दी है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, ऋतू पुनिया संभालेंगी बदायूं एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी

Next Post

उझानी: युवक को गोली मार खुद कोतवाली पहुँच गया छात्र

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
अपराध

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!