ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में मिशन शक्ति के तहत हुई महिला डेस्‍क की स्‍थापना

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
October 23, 2020
बदायूं में मिशन शक्ति के तहत हुई महिला डेस्‍क की स्‍थापना
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली सहित जनपद के समस्त 22 थानों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित की गई। महिला हेल्प डेस्क पर चौबीसों घण्टे महिला सिपाही मुस्तैद रहेंगी। महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

प्रदेश भर में शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति का आयोजन व्‍यापक स्‍तर पर किया जा रहा है। मिशन शक्ति के क्रम में प्रदेश भर में थाना स्‍तर पर महिला हेल्‍प डेस्‍क की स्‍थापना करने का क्रम शुरू किया गया है। बदायूं में मिशन शक्ति को बल देने की कड़ी में शुक्रवार को सदर कोतवाली में महिला सहायता डेस्क का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, एसएसपी संकल्प शर्मा की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों के अफसरों को हिदायत दी कि महिलाओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को घबराने की जरूरत नहीं है। छेड़खानी, उत्पीड़न या अन्य कोई शिकायत सीधे हेल्प डेस्क पर दर्ज कराएं। प्रत्येक शिकायत पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।

सीडीओ निशा अनंत ने नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नारियों के अंदर मां काली का रूप हमेशा प्रचलित होता रहे। नारियों को जागरुक व उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बदायूँ जनपद टाॅप पर चल रहा है। पूरा प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम के अन्त तक जनपद टाॅप पर ही रहे। नारी शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनसे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है। हमे इस संदेश को आगे लेकर जाना है। जिन्दगी को थोड़ा संतुलित करके चलें, आज जनपद के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई है। आगे बढ़ते चले और बदायूँ सहित पूरी यूपी का नाम रोशन करें।

नगर पालिका बदायूँ अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान कार्यक्रम का सुन्दर अवसर है। नारी सशक्त तभी होगी, जब सभी उसके साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलेंगे। कभी इस तरह से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम नहीं हुए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है, अब जब मुखिया बढ़िया है, तो परिवार तो बढ़िया होगा ही। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान व सीओ सिटी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं उझानी कोतवाली में सिडको चेयरमैंन और दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर महिला डेस्क का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराध पर अंकुश लगाने की यह सरकार की तरफ से अच्छी पहल है। महिला सहायता केंद्र में पीड़िता को अपनी बातें महिला पुलिसकर्मी से साझा करने में किसी प्रकार की झिझक नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार संकल्पबद्ध हैं। बीएल वर्मा ने अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए न्यू लिटिल एंजिल की प्रधानाध्यापक शशि भार्गव, इंटरनेशनल ताईक्वांडो खिलाड़ी निहारिक यादव, मिताली चंदना और महिला आरक्षी पायल पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी, नगर पालिकाकर्मी नफीस अहमद आदि लोग भी मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बेटी को न्याय जरुरी है लेकिन कैंडिल मार्च के पोस्टर में तस्वीर हाथरस पीड़िता की नहीं है

Next Post

उझानी: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती, बेरहमी से पीटा

Related Posts

बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान
जिला बदायूं

बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान

6 months ago
एसएसपी का चला हंटर, इंस्पेक्टर समेत 10 लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
जिला बदायूं

बदायूं में फिर फैलने लगी है बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस करेगी कार्रवाई

7 months ago
एक ही रात में चार घरों में चोरी, उझानी में पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात
अपराध

एक ही रात में चार घरों में चोरी, उझानी में पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात

11 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!