ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सावन का आखिरी सोमवार, उमड़ेगा शिवभक्तों का केसरिया सैलाब

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 12, 2019
सावन का आखिरी सोमवार, उमड़ेगा शिवभक्तों का केसरिया सैलाब
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। आज सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में भारी संख्या शिवभक्त रविवार से ही जलाभिषेक करने के लिए कछला पहुँच रहे हैं। हाईवे पर कावड़ियों के बेड़े ही बेड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से शिव भक्तों की भीड़ का आकलन कर व्यापक इंतजाम किए गए हैं । उम्मीद है कि इस बार पिछले सोमवार के मुकाबले दो गुनी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी।

सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कांवड़ियों के कई जत्थे जिले में पहुँच चुके हैं। कांवड़ियों की आवाजाही और डीजे पर बजते भजनों से बदायूं-कछला मार्ग गुंजायमान है। इस मार्ग में शिवभक्तों की ओर से कई भंडारे आयोजित किए गए हैं। हरहर बमबम के जयघोष के साथ कदमताल के साथ पहुंचे कावंड़ियों का जिले में जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महाशृंगार का सिलसिला शुरू होगा। रविवार को ही शिवालयों को सजाया गया है।

वहीं सावन के अंतिम सोमवार के साथ ही ईद-अल-अधा का त्योहार भी है। जिसके चलते प्रशासनिक अमला पहले से ही संजीदा है। दोनों त्योहारों के साथ होने के चलते हर तरफ लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में किसी तरह के असामाजिक तत्व शहर में सांप्रदायिक सद्भावना को ठेस न पहुंचाएं इसकी निगरानी के लिए जिले में पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है। कांवड़ मेले और ईद-अल-अधा की तैयारियों को लेकर जनपद में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और नमाजियों की सुरक्षा के भी इंतजामों के बंदोबस्त किए गए हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Next Post

उपद्रवियों ने कांवड़ियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पुलिस पर भी पथराव

Related Posts

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

1 week ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago
मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अपराध

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!