ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

दातागंज में पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 23, 2022
दातागंज में पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दातागंज। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में माँ-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी लोग कार से खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के मूल निवासी प्रशांत का परिवार दातागंज कस्बे में कांसपुर रोड पर रहता है। सोमवार शाम एकादशी के अवसर पर प्रशांत सिंह, अपनी पत्नी रुचि, बेटा शशांक बेटी गुड़िया व अपने भाई प्रियांक उसकी पत्नी साक्षी व बेटी लाली के साथ उझानी क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर दर्शन को गए थे। सभी लोग देर रात दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गनगोला पुलिया के नजदीक अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे के समय प्रियांक कार चला रहा था जबकि प्रशांत और उसका आठ वर्षीय बेटा शशांक आगे बैठा था। इस हादसे में प्रियांक, रुचि और रुचि के सात साल के बेटे शशांक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रशांत, उसकी बेटी गुड़िया, प्रियांक की पत्नी साक्षी और लाडो घायल हो गई।

हादसे को देखकर राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से सभी को बरेली रेफर कर दिया गया।पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद से स्वजन में कोहराम मचा है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

शहर में गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, चेयरमैन-विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी

Next Post

दो वाहन चोर गिरफ्तार, 6 बाइक और एक स्कूटी बरामद

Related Posts

घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार
अपराध

घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार

4 months ago
दातागंज में प्रियंका गाँधी की वर्चुअल रैली, बोलीं- बेरोजगारी पर बात कब होगी?
दातागंज

दातागंज में प्रियंका गाँधी की वर्चुअल रैली, बोलीं- बेरोजगारी पर बात कब होगी?

1 year ago
धूमधाम के साथ विदा हुए गणपति बप्पा मोरिया
दातागंज

धूमधाम के साथ विदा हुए गणपति बप्पा मोरिया

2 years ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!