ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बहनोई ने थामा भाजपा का दामन, सांसद धर्मेन्द्र यादव ने तोडा रिश्ता

by Badaun Today Staff
March 25, 2019
in बदायूं
A A
बहनोई ने थामा भाजपा का दामन, सांसद धर्मेन्द्र यादव ने तोडा रिश्ता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने रविवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली। जिसके बाद धर्मेंद्र यादव ने अनुजेश के भाजपा में शामिल करने की ख़बरों को अपने नाम के साथ जोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने अपने बहनोई से सभी रिश्तों को तोड़ दिया है।

मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति और बदायूं से समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने रविवार को आगरा में अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन कर ली। जिसके बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव ने एक पत्र जारी किया है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने लिखा, ‘मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला कि अनुजेश प्रताप सिंह, निवासी-भारौल, जनपद फिरोजाबाद ने 24 मार्च को बीजेपी जॉइन कर ली। मीडिया ने उन्हें मेरे बहनोई के रूप में प्रस्तुत कर सुर्खियां बनाई हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी के किसी भी नेता से मेरा कभी भी कोई संबंध नहीं हो सकता। अत: अनुजेश प्रताप सिंह से भी मेरा अब कोई संबंध नहीं है।’

एक ऑनलाइन बेबसाईट के मुताबिक बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘बीजेपी मीडिया ने उन्हें मेरे बहनोई के रूप में पेश किया। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह मेरे बहनोई हैं। लेकिन जब वह समाजवादी पार्टी के खिलाफ इस तरह की गतिविधि कर रहे हैं तो मेरे नाम का दुरुपयोग न हो। इसी वजह से मैं कोई रिश्ता नहीं रख रहा हूं।’ वहीं अनुजेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘अब वह नहीं मान रहे हैं तो नहीं हैं बहनोई। क्या किया जा सकता है? वह सांसद हैं, मैं उनके लिए कुछ नहीं कहूंगा। नवल किशोर की पत्नी सांसदजी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, क्या उन्होंने अपनी पत्नी छोड़ दी है क्या।’

ADVERTISEMENT

गौरतलब अनुजेश प्रताप सिंह को जुलाई 2017 में सपा से निष्कासित कर दिया गया था। अनुजेश ने फीरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर साइन किये थे। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उन पर कार्रवाई की थी।

ShareTweetSend
Previous Post

भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी के 6 सांसदों के काटे टिकट, उतारे नए उम्मीदवार

Next Post

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा ने भरा नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!