ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में पालिका, पीडब्ल्यूडी ध्वस्त करेगा अतिक्रमण

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
December 2, 2019
उझानी में पालिका, पीडब्ल्यूडी ध्वस्त करेगा अतिक्रमण

प्रतीकात्मक चित्र

Share on FacebookShare on Twitter

उझानी(बदायूं)। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में अब नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग मिलकर अतिक्रमण हटवाएंगे। नगर पालिका ईओ ने संयुक्त कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग और जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। पीडब्ल्यूडी के सीमांकन के बाद भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को ध्वस्त किया जायेगा।

उझानी अतिक्रमण की जद में बुरी तरह से फंसा हुआ है। अतिक्रमण से लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कछला रोड से गुजरने वाले वाहनों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ता है। छुट्टी के वक्त स्कूल की बसों के कारण जाम विकराल रूप ले लेता है। रोड पर बनी दुकानों के दुकानदार या तो अपनी दुकान के सामान को फुटपाथ पर लगाते हैं या सामने ठेला आदि लगवा लेते हैं। जिस कारण रात को चौड़ी दिखने वाली सड़कें दिन निकलते ही सिकुड़ जाती हैं। राहगीरों और आमजन का आवागमन मुश्किल हो गया है। ई-रिक्शा भी अतिक्रमण का कारण बन रही हैं। कस्बे के लोगों ने इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

पालिका द्वारा अब तक चलाए गए अतिक्रमण अभियान का बुरा हाल रहा है। एक ओर अभियान चला दूसरी ओर फिर से अतिक्रमणकारी काबिज हो जाता है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद नगरपालिका ने 23 नवम्बर को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। अभियान के तहत स्टेशन रोड, कछला रोड तक अतिक्रमण हटाए गया। लेकिन दुकानदारों ने पालिका प्रशासन पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान पालिका कर्मियों और व्यापारी से हाथापाई होने के बाद अभियान को बंद करना पड़ा था। इसी को देखते हुए नगर पालिका अब लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही है। पालिका ईओ ने बताया कि इस सम्बन्ध में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है जिसके बाद सीमांकन के बाद सयुंक्त अभियान चलाया जायेगा। अतिक्रमण की जद में बिल्सी व कछला-बदायूं रोड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: बच्चों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Next Post

उझानी सीएचसी में भ्रस्टाचार पर भाकियू करेगी आन्दोलन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Posts

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ
उझानी

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ

2 days ago
उझानी में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़
उझानी

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश, तीन गांवों से 7 भैंस चोरी

1 week ago
उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
उझानी

उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!