ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

शिक्षा के मंदिर में नशे का कारोबार, पुलिस की गिरफ्त से बाहर अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज मालिक

by Badaun Today Staff
July 19, 2019
in बदायूं
A A
शिक्षा के मंदिर में नशे का कारोबार, पुलिस की गिरफ्त से बाहर अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज मालिक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। उत्तर प्रदेश में सत्ता की बागडौर योगी आदित्यनाथ के संभालने के बाद लोगों को थोड़ी आस जगी थी कि बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था ज्यादा नहीं सही लेकिन कुछ हद तक पटरी पर लौटेगी। लेकिन योगी सरकार को साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी प्रदेश में हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं जिले में लगातार हत्याओं, लूट का दौर जारी हैैं। आलम ये है कि कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अब नशे के सौदागरों ने शिक्षा के मंदिर को ही मयखाना बना दिया है।

ADVERTISEMENT

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई स्थित अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में 15 जुलाई को एसपी सिटी की विशेष टीम ने छापामारी करते हुए 25 बोरा डोडा बरामद करने के साथ ही डोडा पीसने का कटर, दो बाइक, ट्रैक्टर और तीन आरोपितों को कब्जे में लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आशू पुत्र रियासत निवासी गभियाई, श्याम लाल पुत्र रामदीन गभियाई, धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी वीरमपुर थाना दातागंज बताए। आरोपियों ने बताया कि डिग्री कॉलेज के मालिक के लिए वह काम करते हैं। उनको पीसकर सप्लाई करने पर कमीशन दिया जाता है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी डिग्री कॉलेज के मालिक नजमुल जमा खां पुत्र लुकमान निवासी ककराला पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालाँकि पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश का दावा कर रही है।

मौजूद जिला पंचायत सदस्य के पति नजमुल जमा खां के नजमुल के राजनैतिक रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ पुलिस थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं लेकिन आज तक उसे गिरफ्तार नही किया गया। राज्य में सरकार किसी को भी हो लेकिन उसका दबदबा बरकरार रहता है। प्रदेश में 20 वर्षों बाद जब भाजपा सत्ता में लौटी तब नशे के व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की आस थी लेकिन नजमुल खां ने भाजपा में भी गहरी पैंठ बना ली। नतीजतन वो हमेशा की तरह पुलिस की गिरफ्त से बाहर नजर आ रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी: पार्किंग शुल्क के नाम पर चालक की पिटाई के बाद लगा जाम, एक गिरफ्तार

Next Post

उझानी: शराब के नशे में गला दबाकर की थी वृद्ध महिला की हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!