ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 8, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा का जिले में हुआ भव्य स्वागत

by Vishal Maheshwari
November 3, 2020
in जिला बदायूं
A A
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा का जिले में हुआ भव्य स्वागत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। सिडको चेयरमैन व पूर्व भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य नामित होने के बाद मंगलवार को पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा से उनके निवास उझानी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

ADVERTISEMENT

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों के साथ बीएल वर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर विकास राज्यमंत्री और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने उन्हें चाँदी का मुकुट पहनाया। जनपद के उसावां, म्याऊं, अलापुर, आदि जगह भव्य स्वागत के साथ सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हुए। वहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

यहाँ से होते हुए उनका काफिला महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचा तो लोगों ने बैंडबाजे के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण किया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर नवनिर्वाचित सांसद को बधाई दी गयी। इसके बाद उनका काफिला निज निवास उझानी पहुँचा। यहाँ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

बीएल वर्मा ने कहा कि जनपद में इस स्वागत के लिए मैं आपका आभारी हूँ, पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है इसीलिए सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास को चरित्रार्थ करते हुए आम व्यक्ति के उत्थान व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मान के दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह हर समय जनता की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।

इस मौके पर दातागंज नगर पालिका चेयरमैन आकाश वर्मा, बदायूं चेयरमैन दीपमाला गोयल, बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, भाजपा उझानी नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

पैगम्बर की शान में गुस्ताखी पर सिर कलम करने की बात कहकर युवक ने बदायूं पुलिस से माँगी माफी

Next Post

उझानी में चोरों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता और पुलिसकर्मी की गाड़ी ले उड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!