ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

UP ByElection Result: यूपी में सात सीटों पर खिला ‘कमल’, सीएम योगी बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

by Badaun Today Staff
November 23, 2024
in चुनाव, राजनीति
A A
योगी ने तोड़ा दशकों पुराना नोएडा मिथक, बनाए नए रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। यूपी में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 9 सीटों में से 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसमें एक सीट उसकी सहयोगी आरएलडी की है। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीट आई हैं। इस जीत के बाद सीएम योगी ने एक बार फिर सचेत किया कि बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।

ADVERTISEMENT

प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। यह उपचुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों ही दलों ने इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जहां सपा लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी जीत का दावा कर रही है दूसरी ओर बीजेपी को मिली हार का बदला लेने के लिए खुद सीएम योगी ने कमान संभाली थी।

कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा की 8629 मतों से जीत
कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है। सपा में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जमकर की नारेबाजी की।

मझवां सीट पर भाजपा जीती
मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने सपा उम्मीदवार ज्योति बिंद को 4936 वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम कर ली है। यह सीट पहले निषाद पार्टी के पास थी. लेकिन डॉक्टर विनोद कुमार बिंद के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। भाजपा ने इस उपचुनाव में सुचिस्मिता मौर्या पर भरोसा जताया, वो पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

कटेहरी सीट पर भाजपा जीती
कटेहरी विधानसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 33828 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शोभावती वर्मा को हराया। तीसरे नंबर पर रहे बसपा के अमित कुमार जितेंद्र 41451 वोटों से संतोष करना पड़ा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में हुई 31 राउंड की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

फूलपुर में बीजेपी प्रत्‍याशी दीपक पटेल जीते
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल की जीत हो गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी को 11,305 वोटों से हराया। इससे पहले उपचुनाव की मतगणना के बीच बसपा समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र पर कुर्सियां तोड़ दीं। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठी लेकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ लिया। इस दौरान काउंटिंग रोक दी गई। डीएम ने माइक से सभी को चेतावनी दी। डीएम ने कहा- उपद्रव और हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। रासुका लगाया जाएगा।

कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह जीते
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह ने 168526 वोट हासिल किए जबकि रिजवान को केवल 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 163192 वोटों से हराया। कुल 219783 वोटों की गिनती के बाद भाजपा के रामवीर सिंह कुंदरकी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के प्रतीक बन गए। इस उपचुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मील का पत्थर स्थापित किया है।

मीरापुर सीट पर भाजपा गठबंधन की जीत
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की सहयोगी रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 30426 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राणा को हरा दिया है। मिथलेश को 83,852 वोट मिले, जबकि सुम्बुल 53426 वोट ही हासिल कर सकीं। मिथलेश पाल उपचुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले साल 2009 में भी वह मोरना से विधायक रही हैं। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 3181 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। आसपा के जाहिद हुसैन को 22400 वोट मिले। एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना को 18,867 वोट मिले।

गाजियाबाद में जीती भाजपा
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने सपा प्रत्याशी सिंंहराज जाटव को 69351 वोट से हराकर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। संजीव शर्मा को कुल 96946 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी को 27595 और तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी को कुल 10736 वोट से संतोष करना पड़ा। 26 राउंड तक चली मतगणना में संजीव शर्मा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे।

करहल में तेज प्रताप की 14 हजार वोटों से जीत
अखिलेश के गढ़ करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव जीत गए हैं। उन्हें 1,04,207 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 89,503 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। बसपा उम्मीदवार अवनीश कुमार शाक्य को मिले महज 8,402 मत मिले। तेजप्रताप यादव ने 14,704 मतों से जीत हासिल की है।

खैर सीट पर भाजपा की जीत की हैट्रिक
अलीगढ़ की खैर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारु केन को 38 हजार 393 वोटों से हरा दिया। यहां भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
यूपी उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएम का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि नौ में से सात सीटों पर जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। पीएम पर लोगों को अटूट विश्वास है। ये जीत उसी का प्रमाण है। हम सब जनता का आभार व्यक्त करते हैं। सपा और इंडी की लूट और झूठ की राजनीति की समाप्ति की शुरुआत का ये परिणाम है। सीएम ने दोहराया बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। ये देश की जनता ने माना है। कुंदरकी पर कहा कि राष्ट्रवाद, जड़ और मूल की जीत सबको अपना गोत्र याद आया। अपनी जीत याद आती है।

इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सफल है।

अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन
यूपी उपचुनाव में 9 में से सिर्फ 2 सीट जीतने के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, “इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं।दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे।”

योगी के लिए अग्निपरीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए उपचुनाव अग्निपरीक्षा के समान था। इस उपचुनाव रिजल्ट के जरिए प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर सीएम योगी के प्रभाव की परीक्षा होनी थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से सीएम योगी पर सवाल उठाए जाने लगे थे। रुझानों में जिस प्रकार से भाजपा को बढ़त मिल रही है, उसने योगी की रणनीति को साफ किया है। सीएम योगी ने उपचुनाव के मैदान में जिस प्रकार से ‘बंटेगे तो कटेंगे’ का नारा चला, उसने सपा के पीडीए पॉलिटिक्स को पछाड़ा है। सीएम योगी ने आक्रामक प्रचार किया। इस कारण अखिलेश यादव तक को कहना पड़ा कि आजादी के बाद का यह सबसे कठिन उपचुनाव था। भाजपा इस चुनाव से 2027 की रणनीति बनाती दिख सकती है।

ShareTweetSend
Previous Post

संभल की शाही जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर…. क्या कहते हैं सबूत?

Next Post

जामा मस्जिद सर्वे: संभल हिंसा में 4 युवकों की मौत, इंटरनेट-स्कूल बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!