Site icon Badaun Today

अब घूमने का नहीं चलेगा कोई बहाना, उझानी में डोर टू डोर आएगा घरेलू सामान

उझानी (बदायूं)। जिले में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। जिले में खाने पीने की चीजों की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन हर तरह की व्यवस्था कर रहा है। जिले और कस्बे में जरूरी सामान की दुकानों की सूची जारी कर दी गयी, इसके आलावा सब्जी-दूध-फल की डोर दू डोर डिलेबरी की जाएगी। जिसके बाद जरूरती सामानों का बहाना बना घूमने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके बावजूद भी कोई घूमता नजर आया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही पुलिस लगातार सख्ती बरत नहीं है लेकिन कुछ लोग जरूरती सामानों का हवाला देकर सैरसपाटा कर रहे हैं। ऐसे में अब डोर टू डोर डिलेबरी से सैरसपाटे पर अंकुश लग जायेगा इसके बावजूद कोई सडक पर घूमता हुआ या दरवाजों पर दिखाई दिया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उझानी नगर पालिका क्षेत्र में 46 सब्जी विक्रेता, 9 फल विक्रेता, 24 दूध विक्रेता का चयन किया गया है जो कस्बे के मुहल्लों में डोर टू डोर सामान पहुंचाएंगे। इसके अलावा 11 किराना दुकानों का भी चयन कर दिया गया है।

होम डिलेबरी बॉयज सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक जरूरती समान को घरों तक पहुचाएंगे। इन डिलेबरी बॉयज को अपने समान की सूची बताकर आमजन अपना सामान ले सकते हैं। लोगों को एक दिन सामान खरीदने के बाद अगला नम्बर दो दिन बाद आएगा। सब्जी मंडी, दूध की जरूरत के नाम पर कोई भी बाहर नहीं जायेगा। प्रशासन ने घरेलू सामग्री की निर्धारित मूल्य तय कर दिया है और उसी पर डिलेवरी की जायेगी। आमजन को डिलेबरी बॉयज से सामान खरीदते वक्त एक मीटर की दूरी बनाना जरूरी है, भीड़ लगाने पर भी पूरी तरह पाबंदी है। 

Exit mobile version