ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सड़क हादसे: ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, बस पलटने से एक दर्जन घायल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 22, 2019
सड़क हादसे: ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, बस पलटने से एक दर्जन घायल
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। रविवार को जिले में अलग अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस ने हादसों के वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

कछला चौराहे पर हादसा सुबह करीबन 7 बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के भट्टानगला निवासी ओमप्रकाश(45) और स्वतंत्र बाबू दुकान पर बैठकर चाय पी रह थे। अचानक ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक हशीमुद्दीन व महबूब निवासीगण गांव गैरई माहपुर कोतवाली सहसवान ने भागने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने पकड़ कर बुरी तरह पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाकर हिरासत में ले लिया है। हादसे में घायल ओम प्रकाश व स्वतंत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही ओमप्रकाश की मौत हो गयी।

दूसरा हादसा सुबह करीबन 11 बजे बिजनौर हाईवे पर हुआ। बिल्सी-उघैती से आ रही प्राइवेट बस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदरपुर गांव के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक ने सड़क पर पड़े हुए मृत कुत्ते से बचने का प्रयास किया तो सामने एक वाहन आ गया। जिसको बचाने कोशिश में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस सड़क किनारे पलट गई। अचानक बस पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीण शौर सुनकर दौड़ गए।

सूचना पर पहुंची पीआरवी से पानसिंह (52), उरमान (62) निवासी गांव किशनपुर थाना उघैती, सियाराम (70), राधे (75) निवासी सहसवान को जिला अस्पताल लाया गया। दूसरी पीआरवी से भीकम, सुरेंद्र निवासीगण गांव बरौलिया, जमुना, सावित्री निवासीगण पहाड़पुर थाना बिल्सी के अलावा बरायमयखेड़ा की पूजा (24) को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: पैकेजिंग पॉलीथिन पर ही चालान काट दिए ईओ साहब, व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी

Next Post

उझानी में अय्याशी का होटल मैनेजमेंट, पुलिस हिरासत में संचालक

Related Posts

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट
कछला

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट

1 week ago
उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

1 week ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!