ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में महिला को भारी पड़ी आनलाइन शॉपिंग, एनी डेस्क एप से खाते से उडाए एक लाख 70 हजार रुपए

by Badaun Today Staff
July 7, 2022
in उझानी
A A
उझानी में महिला को भारी पड़ी आनलाइन शॉपिंग, एनी डेस्क एप से खाते से उडाए एक लाख 70 हजार रुपए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। आनलाइन शापिंग करना एक महिला को महंगा पड़ गया, उसके खाते से ठग ने करीबन एक लाख 70 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी का यह खेल महिला को एनी डेस्क मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर खेला गया। उनकी शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

नगर के गंजशहीदा मोहल्ला निवासी अरविन्द शर्मा की पत्नी आशा कुमारी सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी हैं, उनका भारतीय स्टेट बैक उझानी शाखा में खाता है। बीते माह मई में उन्होंने एक शोपिंग साईट मीशो से दो कुर्तियाँ आर्डर की थीं, कुछ दिन बाद उनके पास ऑर्डर पहुँचा तो उसमे एक ही कुर्ती निकली जबकि पैसे दोनों कुर्तियों के काट लिए गए। आशा कुमारी ने मीशो के कस्टमर केयर को इसकी जानकारी दी तो उन्हें बताया गया कि आपका पैसा वापस मिल जाएगा।

11 मई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई और कॉलर ने खुद को मीशो कंपनी से बताते हुए बुकिंग प्रोडक्ट सम्बंधित डिटेल मांगी। इसके बाद ठग ने पैसा वापस मिलने की बात कहकर एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा तो उन्होंने डाउनलोड कर लिया। एनी डेस्क इंस्टाल होते ही मोबाइल का कंट्रोल ठग के पास चला गया और उसने ‘गूगल पे’ के जरिए प्रोसेस करवा कर अकाउंट से 6 ट्रांजैक्शन के जरिए 169968 रुपए ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित ने पैसे निकलता देख अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया, जिसके बाद बैंक को सूचना दी गयी लेकिन तब एक भारी रकम खाते से उड़ चुकी थी। उन्होंने इसकी शिकायत साईबर क्राइम पुलिस को दी, जिस पर अब उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
।

ठगी का नया तरीका बन गए हैं एप
साइबर ठगों के इस पैंतरे के बारे में लोगों को जानकारी कम है। आजकल ठग एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर जैसे एप से लोगों को शिकार बना रहे हैं, इन एप को डाउनलोड करने के बाद ही पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। ठग ज्यादातर एनीडेस्क एप मोबाइल पर लोड कराते हैं। इसमें नौ अंकों का कोड होता है, जिसे साइबर ठग पूछ लेते हैं। जैसे ही ठग यह कोड अपने मोबाइल पर फीड करता है पीड़ित के मोबाइल या फिर कंप्यूटर पर उसका नियंत्रण हो जाता है। रिमोट एक्सेस के जरिए वह पीड़ित के मोबाइल में जो चाहे देख सकता है। मोबाइल पर नियंत्रण के बाद अगर पीड़ित के मोबाइल में कोई यूपीआई एप है तो उसके खाते से ही रकम गायब कर लेता है। ऐसा इसलिए कि इसमें जो भी ओटीपी आता है वह साइबर ठग देख लेता है।

नामी वेबसाइट से मिलता जुलता नाम रख बनाते हैं फर्जी वेबसाइट
साइबर ठग तमाम ऑनलाइन शापिंग कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, इन पर हेल्पलाइन नंबर डाल देते हैं। ऐसे में हेल्पलाइन के इन नंबरों पर फोन करने के बाद साइबर ठग उसको बातों में उलझाते हुए मदद का आश्वासन देकर यह ऐप लोड करा देते हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

सगाई व तिलक की रस्में पूरी होने के बाद बंट चुके थे शादी के कार्ड, अब दहेज के लिए तोड़ी शादी

Next Post

उझानी: अवैध नर्सिंग होम सील, आशाओं को बांटे थे गिफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!