ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी से अलग हुए अनिल यादव, पत्नी पंखुड़ी पर सपा नेता की अभद्र टिप्पणी से आहत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 27, 2021
समाजवादी पार्टी से अलग हुए अनिल यादव, पत्नी पंखुड़ी पर सपा नेता की अभद्र टिप्पणी से आहत
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली पंखुड़ी पाठक की एक पोस्ट पर अभी विवाद थमा भी नहीं था। वहीं पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। अनिल यादव ने पत्नी के साथ हो रही गाली-गलौच के बाद पार्टी के रुख को देखते हुए शनिवार सुबह पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें प्रियंका गाँधी वाड्रा और अखिलेश यादव की तुलना की गयी। इस पोस्ट के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई थी जब प्रियंका किसी पीड़ित परिवार से मिलने जाती हैं तो उनका क्या अंदाज होता है और जब अखिलेश जाते हैं तो उनका क्या अंदाज होता है। इसके साथ ही तस्वीर में ‘समाजवाद बनाम समाजवाद का लिफाफा’ लिखा हुआ था। पंखुड़ी पाठक द्वारा ये पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

पंखुड़ी पाठक की इस पोस्ट पर समाजवादी पार्टी के समर्थक टूट पड़े, उनकी जमकर आलोचना हुई। यहाँ तक बात सब ठीक थी। इस बीच पंखुड़ी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें अरुण कुमार यादव नामक एक व्यक्ति ने लिखा है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने इस बालिका(पंखुड़ी पाठक ) को पार्टी में बहुत इज्जत दी लेकिन ये पार्टी का नमक खाकर दूसरी पार्टी में चली गई, पर रखैल तो यदुवंशी परिवार की है, इस तरह की पोस्ट क्यों कर रही है। उन्होंने आगे लिखा, आदमी कितने भी दुःख में हो जब भगवान स्वरुप कोई इंसान घर पर आ जाए तो सब गम भूल जाता है। अरुण यादव की प्रोफाइल के मुताबिक वो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं।

उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर, आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

— POLICE COMMISSIONERATE LUCKNOW (@lkopolice) February 26, 2021

कांग्रेस पंखुड़ी पाठक ने लखनऊ पुलिस से इसकी शिकायत की। योगी सरकार में सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी ट्विट कर कार्रवाई करने को कहा। मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने फेसबुक यूजर अरुण कुमार यादव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं ने रिपोर्ट दर्ज की गई।

Legal action is being taken in this matter.

— D K Thakur, IPS (@dhrubathakur) February 26, 2021

इसके बाद पंखुड़ी पाठक ने एक और स्क्रीन शॉट साझा किया। जिसमे शुभम यादव नाम का एक शख्स अभद्र टिप्पणी करता हुआ नजर आया। उन्होंने इसकी शिकायत भी जौनपुर पुलिस से की है।

उक्त प्रकरण की जांच व आवशयक कार्यवाही हेतु साइबर सेल को अवगत कराया गया।

— Jaunpur police (@jaunpurpolice) February 26, 2021

वहीं शनिवार सुबह को पंखुड़ी यादव के पति और समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे अनिल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। करीब दस साल से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे अनिल ने पत्नी के साथ हो रही गाली-गलौच पर पार्टी के रुख को लेकर नाराजगी व्यक्त की। अनिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र साझा किया है, जिसमें वह पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं। उन्होंने लिखा कि जिस शख्स ने पंखुड़ी पाठक के साथ बत्तमीजी उसके खिलाफ पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है बल्कि लोग मुझे ही पंखुड़ी को समझाने को कह रहे हैं। आज सुबह मुझे समाजवादी पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सअप ग्रुप से निकाल दिया गया। इसीलिए मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक और आजीवन सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ।

अनिल यादव ने आगे लिखा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया लेकिन यकीन मानिए अपमान में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है। जिस पार्टी में हम अपने घर की महिलाओं के सम्मान की अपेक्षा नहीं कर सकते, उससे सर्वसमाज के सम्मान और उत्थान की क्या उम्मीद रखना?

आवश्यक सूचना –@samajwadiparty के साथ मेरा सफ़र समाप्त हुआ। pic.twitter.com/zmfA5NEojS

— Anil Yadav (@anil100y) February 27, 2021

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि मै समाजवादी पार्टी से कॉलेज के दिनों से जुड़ा रहा हूँ, इसे छोड़ना आसान नहीं था। मैंने पार्टी की दी गयी हर जिम्मेदारी को निभाया है। लेकिन कल मेरी पत्नी के पोस्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी की हैं। मुझे उम्मीद थी कि इसके खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाही होगी लेकिन पार्टी के लोगों द्वारा मुझे ही पत्नी को समझाने की नसीहत दी जा रही है। मै जब घर की महिला की सुरक्षा सुनश्चित नहीं कर सकता हूँ इसीलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। मैं अपने साथियों से कहना चाहता हूँ कि सम्मान और परिवार के सामने राजनीति बहुत छोटी चीज है, राजनीति विचारधारा कीजिए और जहाँ आपका अपमान हो रहा हो वहां दूसरा रास्ता चुन लीजिये।

मेरे इस्तीफ़े के संदर्भ में
उम्मीद करता हूँ जो साथी इस सफ़र में मुझसे जुड़े वो बात को समझेंगे। ? pic.twitter.com/QhSuHwkifO

— Anil Yadav (@anil100y) February 27, 2021

वहीं अनिल यादव के समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद पंखुड़ी पाठक ने ट्विट कर लिखा कि 2017-2018 के बीच समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता राजनैतिक षडयंत्र के तहत मुझपर जातिसूचक व महिला विरोधी टिप्पणियां करते रहे। मैंने यह बात अखिलेश व डिंपल यादव जी के सामने रखी ही नहीं, उन्हें अपने हाथ से उन लोगों की लिस्ट सौंपी। महीनों इंतजार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समाजवादी पार्टी के कुछ सज्जन लोग सोचते हैं कि अब गालीबाज़ों पर कार्रवाई होगी तो माफ करिए आप अपनी पार्टी के नेतृत्व को जानते ही नहीं। मौजूदा नेतृत्व में उसूलों के लिए खड़े होने का दम नहीं है। इनसे बहुत बेहतर आप जैसे कार्यकर्ता हैं जो गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं।

 

अगर समाजवादी पार्टी के कुच सज्जन लोग सोचते हैं कि अब गालीबाज़ों पर कार्रवाई होगी तो माफ करिए आप अपनी पार्टी के नेतृत्व को जानते ही नहीं ।
मौजूदा नेतृत्व में उसूलों के लिए खड़े होने का दम नहीं है ।
इनसे बहुत बेहतर आप जैसे कार्यकर्ता हैं जो गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं।

— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) February 27, 2021

बता दें पंखुड़ी पाठक कुछ समय पहले तक समाजवादी पार्टी का हिस्सा थीं। वह अखिलेश यादव और डिंपल यादव की करीबी मानी जाती थीं। उन्होंने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को अलविदा कहते हुए कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इसके बाद से वह मीडिया में पेनलिस्ट के तौर पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए नज़र आती हैं। पंखुड़ी पाठक छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। दिल्ली के हंसराज कॉलेज में वह कांग्रेस स्टूडेंट यूनियन की जॉइंट सेक्रेटरी रही हैं। लॉ की पढ़ाई पढ़ चुकीं पंखुड़ी पाठक दिल्ली की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर भी खासी सक्रिय रहती हैं। दिसंबर 2019 में उन्होंने सपा नेता रहे अनिल यादव से शादी की थी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 8 आरोपित गिरफ्तार

Next Post

बाटमाप की टीम ने धमकीबाजी कर 50 हजार रुपये ठगे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

3 days ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

3 weeks ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!