Site icon Badaun Today

उझानी: पुलिस का तांडव, घर में घुसकर की तोड़फोड़

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव पुलिस द्वारा तीन घरों में तोड़ फोड़ मामला सामने आया है घर पर शनिवार शाम पुलिस ने दबिश दी। परिजनों ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने और एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के गाँव मलिक पुर की है। गाँव की एक महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अलमू पुत्र हवलदार और सुनील पुत्र पूरन सिंह को नामजद किया गया। महिला के मुताबिक जब वो खेत पर गयी थी तब दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के साथ मारपीट की गयी उसके चोटें भी आई हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। अलमू की माँ मुन्नी ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर सामान इधर-उधर फेंक दिया। परिवार की महिलाओं से गाली-गलौज की गई। इसके अलावा चार खटिया तोड़ी दी।

पुलिस ने सुनील के घर में भी जमकर उत्पात मचाया है। सुनील की माँ दागश्री के मुताबिक उनके घर की तीन खटिया, चूल्हा पुलिस ने तोड़ दिया। इसके अलावा घर के बर्तनों को लात मारकर बिखेर दिया गया। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक पड़ोसी को भी नही बक्शा। अलमू के पड़ोसी भगवान सिंह के मुताबिक पुलिस उनके घर भी आ धमकी। भगवान सिंह की भी एक खटिया तोड़ी गयी है।

वहीं महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों के परिजनों ने बताया कि महिला की भैंस उनके खेत में आ गयी थी जिसका विरोध करने पर महिला ने गाली गलौच की जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version