ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 14, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

खड़े ट्रक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 7 घायल

by Badaun Today Staff
March 28, 2021
in उझानी
A A
खड़े ट्रक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 7 घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उझानी। आगरा बरेली हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के जिरोलिया गांव में शनिवार शाम से एक खराब ट्रक खड़ा था। जनपद सीतापुर के थाना क्षेत्र खैरावत निवासी ट्रक हेल्पर राजेश ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे ट्रक का सपाट टूटने की वजह से ट्रक हाईवे पर खड़ा था। आसपास क्षेत्र में ट्रक की मरम्मत का सामान नहीं मिलने पर दिल्ली से सामान आने का इन्तजार कर रहे थे। रविवार सुबह करीबन 3 बजे कौशांबी डिपो की एक बस दिल्ली से सवारियां लेकर बदायूं की ओर आ रही थी। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की सीटें उखड़ गईं और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में मदद को चीख- पुकार शुरू हो गई।

हादसे में बस में सवार राजभान 55 वर्ष निवासी गांव बिशनपुर थाना अलापुर, रूबी 22 वर्ष निवासी मंडी समिति के अलावा संजय 25 वर्ष निवासी गोला थाना गोला जिला खीरी घायल हो गए। चार अन्य लोगों को भी चोट लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां राजभान, रूबी और संजय को कुछ देर भर्ती रखकर इलाज किया गया। जबकि बाकी के चार घायल मरहम पट्टी करा कर रवाना हो गए।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, नाइट कर्फ्यू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान

Next Post

हिरासत में जियाउद्दीन की मौत: अब तक 8 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 लाख रूपये की थी डिमांड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!