ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बरेली में एक साल में 10 महिलाओं की हत्या, सीरियल किलर गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
August 9, 2024
in अपराध, उत्तर प्रदेश
A A
बरेली में एक साल में 10 महिलाओं की हत्या, सीरियल किलर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सालभर के भीतर सिलसिलेवार तरीके से करीबन 10 महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम आरोपी को घटनास्थलों पर भी लेकर गई। वहां से उसे बरेली लाया गया। एसएसपी आज इन वारदातों का खुलासा करेंगे।

मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थानाक्षेत्र में सालभर के भीतर 10 महिलाओं की हत्या हुई है। 2 जुलाई 2024 को भी एक महिला की हत्या से इलाके में फिर से दहशत फैल गई थी। इन हत्याओं में कुछ बातें कॉमन थीं। जितनी भी महिलाओं की हत्या हुई, उनमें से अधिकांश महिलाएं शाम को खेत से काम करके लौट रही थीं लेकिन घर नहीं पहुंच सकीं। इन महिलाओं की उम्र 45 से 65 वर्षीय के बीच रही। हत्या करने के बाद लाश को खेत में ही फेंक दिया गया। कातिल ने ज्यादा उम्र की महिलाओं की ही हत्या को टारगेट बनाया और घटना को अंजाम दिया।

अनीता की हत्या का शक सीरियल किलर पर
इसी साल दो जुलाई अनीता अपने मायके फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका गई थीं। अनीता वहां से मंगलवार सुबह 11 बजे घर लौटने की बात कहकर निकली थीं लेकिन अनीता तो घर वापिस नहीं लौटी बल्कि उसके घर पर उसकी हत्या की खबर पहुंची। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। अनीता के परिजन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।

वहीं अनीता का खाता फतेहगंज पश्चिमी शाखा में है। कुछ रुपया फिक्स डिपाजिट भी कर रखा है। अनीता कुछ महीने बाद जाकर बैंक से रुपये का लेनदेन करती थी। आशंका जताई गई कि हो सकता है कि अनीता ने बैंक जाकर रुपये निकाले हों और उन्हीं रुपयों की खातिर उसकी हत्या की गई हो लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला। जब इस घटना में एक माह से अधिक का वक्त बीत गया तो पूर्व की घटनाओं में हत्या की एक जैसी कहानी से साइको किलर की थ्योरी ने फिर तूल पकड़ा। पुलिस ने एक-एक कर कई संदिग्धों को उठाया। पूछताछ कर तीन संदिग्धों के हुलिये के आधार पर स्केच जारी किये।

इन इलाकों में हुई थी महिलाओं की हत्या
मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में जान चली गई थी। इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं का कत्ल हुआ था।

गश्त के लिए लगाई गई थी 300 पुलिसवालों की ड्यूटी
2023 में शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार 9 महिलाओं की हत्या हुई थीं। जो उस समय पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। घटनाओं के बाद आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को निलंबित कर अतिरिक्त फोर्स भेजा था। करीब तीन सौ पुलिसकर्मी, एसओजी ने कई महीने तक गश्त की। कई सनकी व विक्षिप्तों से लेकर पेशेवर अपराधियों की मॉनीटरिंग होती रही। नतीजा बस इतना निकला कि उस वक्त घटनाएं थम गई थीं।

ShareTweetSend
Previous Post

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, माँ-बेटे की मौत

Next Post

सीरियल किलर कुलदीप: सौतेली माँ और पत्नी की वजह से महिलाओं से नफरत, 6 हत्याएं की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!