ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सांप काटने से मौत पर 7 दिन में मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, सीएम योगी ने बदला नियम

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
July 12, 2021
योगी कैबिनेट में 33 प्रस्तावों को मंजूरी, 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सांप काटने से होने वाली मौतों के मामले में मुआवजे के नियमों में छूट दी है। इससे पहले तक सांप काटने से होने वाली मृत्यु के मामले में ज्यादातर लोगों को सरकार की तरफ से मुआवजा नहीं मिल पाता था। जबकि सरकार ने 4 लाख रुपए मुआवजे का प्रावधान किया है। अब इसके लिए बिसरा रिपोर्ट की जरुरत नहीं होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए कहा है कि विसरा रिपोर्ट प्रिजर्व (सुरक्षित) करने की अब जरूरत नहीं है। शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए उनके परिजन की मौत सर्पदंश से ही हुई है, इसके प्रमाण के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि मृत्यु के बाद मृतक के पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही 7 दिनों के अंदर उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश में कहा कि, “शासन के संज्ञान में आया है। सर्पदंश से मौत को प्रमाणित करने के लिए मृतक का विसरा जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजा जाता है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा में आश्रितों को आर्थिक मदद नहीं मिल पाती है। दूसरी ओर फॉरेंसिक स्टेट लीगल सेल के तहत सर्पदंश के मामलों में विसरा रिपोर्ट को प्रिजर्व करने का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही विसरा जांच रिपोर्ट से सर्पदंश से मृत्यु होने की पुष्टि भी नहीं होती है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 7 दिन के अंदर मुआवजा दिया जाए।”

उत्तर प्रदेश सरकार ने अगस्त 2018 में सर्पदंश मृत्यु को राज्य आपदा में शामिल किया था, जिसके तहत मृत्यु की दशा में परिजनों को 4 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान था। लेकिन उस वक्त बिसरा रिपोर्ट अनिवार्य थी, जिसके चलते ज्यादातर लोगों को लाभ नहीं मिल पाता था।

भारत में हर साल औसतन 8500 से ज्यादा मौतें

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एक्सीडेंटल डेथ एंड सुसाइड इन इंडिया 2018 के मुताबिक देशभर में सांप काटने से 8962 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 5574 पुरुष और 3388 महिलाएं शामिल थीं। देशभर में हुई मौतों में से 359 मौतें उत्तर प्रदेश में हुई थीं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Next Post

तालाब का सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

4 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

4 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!