ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सांप को लाठी से पीटकर मारा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

by Badaun Today Staff
November 13, 2024
in अपराध, बदायूं
A A
सांप को लाठी से पीटकर मारा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। शहर के एक मोहल्ले में सांप को लाठी से पीट पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डीएफओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर केस दर्ज करने की मांग की थी जिसके बाद एसएसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENT

सदर कोतवाली के मोहल्ला बजरंगनगर में बीते गुरुवार शाम को एक व्यक्ति के घर सांप निकल आया था। शोर मचा तो आसपास इलाके के तमाम लोग एकत्र हो गए। सांप घर से निकलकर सड़क पर आ गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे डंडे से कुचलकर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो में उस पर हमला करता दिख रहा है। इसके बाद वन दरोगा ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों की पहचान की। उनके खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर लिखने से इंकार कर दिया था।

पुलिस का कहना था कि पहले इसकी रिपोर्ट एफएसएल से मंगवाकर दी जाए। इसके बाद ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी। वन विभाग अपने यहां मुकदमा भी दर्ज कर सकता है तो भला कोतवाली में तहरीर देने की क्या जरूरत है। इस पर डीएफओ ने एसएसपी को इस मामले में पत्र लिखा।

दर्ज हुआ केस
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह के आदेश पर सांप की हत्या के मामले में मोहल्ला बजरंगनगर निवासी अनिल कुमार मिश्रा व कमलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि मृत सांप चेकर्ड कीलबैक (फाउली पिस्केटर) प्रजाति का है जिसे आमतौर पर एशियाई जल सांप के रूप में भी जाना जाता है। यह कोलुब्रिडे परिवार के उपपरिवार नैट्रिसिनी में एक सामान्य प्रजाति का सांप है। यह प्रजाति एशिया में स्थानिक है। यह विषहीन है।

ShareTweetSend
Previous Post

थाईलैंड में पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बदायूं के अनुज शर्मा ने जीता गोल्ड

Next Post

पांच साल के बेटे के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!