ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में बेटे की शादी का सामान ले उड़े चोर, उसहैत में भी हजारों की चोरी

by Badaun Today Staff
June 13, 2021
in उझानी
A A
उझानी में बेटे की शादी का सामान ले उड़े चोर, उसहैत में भी हजारों की चोरी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी/उसहैत। उझानी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात को चोरों ने एक और घर को निशाना बनाया है। चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात समेत अन्य सामान फरार हो गए। करीबन 10 दिन पहले भी क्षेत्र में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था जिसमे पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इसके अलावा उसहैत क्षेत्र में चोरों एक मकान से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।

ADVERTISEMENT

ग्राम बरसुआ निवासी राजवीर अपने परिवार समेत दिल्ली रहते हैं। एक माह पहले ही उन्होंने गाँव में अपने बेटे राजेन्द्र की शादी की थी। जिसके बाद वो परिवार समेत मकान में ताला डालकर वापस वापस दिल्ली लौट गए थे। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे और आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर भाग गए। रविवार सुबह जब पड़ोस में रहने वाले उनके भाई गजेन्द्र ने राजवीर के मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। भीतर देखा तो कमरें और अलमारी के ताले भी टूटे हुए पड़े थे। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना राजवीर को दी तो वो दिल्ली से आ गए।

राजवीर ने बताया कि बेटे की शादी का सारा सामान घर में ही बंद था। चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 6 साड़ी, बर्तन समेत करीबन दो लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। उधर, उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव रिजोला में बीती रात चोरों ने सुखबीर पुत्र नत्थूलाल के घर से 5000 की नकदी और मंगलसूत्र, पायल समेत 70 हजार रुपए की चोरी की। रविवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

जिले में पिछले कुछ दिनों से चोरों का गिरोह सक्रिय है। चोर आए दिन लाखों का माल समेटकर आराम से फरार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार रात बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव वैन में चोरों ने तीन घरों में चोरी की। घर से भागते वक्त एक चोर ने युवक पर फायर भी किया। चोरों ने गाँव में धर्मेंद्र बाल्मीकि के घर से डेढ़ हजार की नकदी, जेवर, मोबाइल चुराया। चोरों ने शेरसिंह के घर में करीब डेढ़ बजे घुसकर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आहट होने पर शेरसिंह का छोटा बेटा अमनदीप सिंह जाग गया।

अमनदीप नीचे उतरकर देखने आया तो एक चोर दरवाजे की ओर दौड़ पड़ा। अमनदीप ने चोर को भागकर पकड़ लिया तो उसकी हाथापाई हो गई। चोर ने खुद को छुड़ाने की कोशिश में अमनदीप पर तमंचे से एक फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। लेकिन चोर भाग खड़ा हुआ, भागते हुए चोर धर्मेंद्र बाल्मीकि के घर से चुराया हुआ मोबाइल यहीं छोड़ गए।

चोरों ने गाँव में ही संजीव यादव के घर से जेवर और साढ़े पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गए। यहां संजीव की पत्नी अखिलेश कुमारी ने चोरों को भागते हुए देखा तो शोर मचा दिया। लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। संजीव ने बताया कि चोर उनके घर से करीब चार लाख का माल चुराकर ले गए है। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

10 दिन पहले चोरी में पुलिस के हाथ खाली

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव रौली में एवन सिंह के मकान में 10 दिन पहले हुई चोरी में पुलिस के हाथ अभी तक हाथ खाली हैं। चोरी के मामले में पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है और ना ही चोरी का सुराग लगा सकी है। गृहस्वामी के मुताबिक चोर एक जंजीर, दो अंगूठी, एक लॉकेट, दो जोड़ी जेवरी और 60 हजार की नकदी समेत करीबन 2 लाख का सामान समेट ले गए थे।

ShareTweetSend
Previous Post

पत्नी, सालों और परिजनों की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या

Next Post

यूपी में नई गाइडलाइंस जारी, 21 जून से खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!