ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत से अखिलेश नाराज, 11 जिलाध्यक्ष को हटाया

by Badaun Today Staff
June 26, 2021
in Uncategorized
A A
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत से अखिलेश नाराज, 11 जिलाध्यक्ष को हटाया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने 11 जिलाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष पदमुक्त कर दिए गए हैं, यह वहीं जिले हैं जहाँ भाजपा निर्विरोध जीती है।

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पहले नतीजों से समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। प्रदेश में 16 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी के उम्मीदवारों निर्विरोध जीत दर्ज की है जिसके बाद सपा प्रमुख के निर्देश पर समाजवादी पार्टी यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 11 जिलाध्यक्षों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा, ललितपुर के जिलाध्यक्षों को हटा दिया है।

नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी जिलाध्यक्ष के ऊपर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगने पर हटाया है। गोंडा से सपा प्रत्याशी ने पर्चा ही नहीं दाखिल किया था। श्रावस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ। गोरखपुर में सपा के अधिकृत प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता ने नामांकन नहीं किया, उनकी जगह सपा ने जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाकर नामांकन कराना चाहा लेकिन रास्ते में भाजपा समर्थकों से कहासुनी शुरू हो गई। झड़प के बीच जितेंद्र यादव भी नामांकन नहीं कर सके।

बलरामपुर में सपा ने किरन यादव को प्रत्याशी बनाया है. लेकिन वो भी 26 तारीख़ को नामांकन नहीं कर सकीं। गाज़ियाबाद में सपा ने धौलाना से विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम को उम्मीदवार बनाया है लेकिन नामांकन के दिन उनके प्रस्तावक जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंचे। इसके बाद पार्टी ने रजनी खटिक को प्रस्तावक बनाया लेकिन वो भी गायब हो गयीं।

वहीं हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी वंदना यादव को एक प्रस्तावक भी नहीं मिला, जिसकी वजह से वे नामांकन नहीं कर सकीं। जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस से उन्हें बाहर हो जाना पड़ा। वंदना यादव इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। सपा का कहना है कि कई जिलों में भाजपा ने उनके प्रत्याशियों का अपहरण करा लिया है, ताकि वे नामांकन न कर सकें और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत जाएं।

बीजेपी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
गोरखपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मऊ, सहारनपुर, आगरा, अमरोहा, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, भदोही, चित्रकूट, श्रावस्ती और बलरामपुर, मेरठ, बांदा से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है । वहीं समाजवादी पार्टी के हाथ इटावा की सीट आई है। हालांकि समाजवादी पार्टी की इस सीट पर भी एसपी के प्रत्याशी का निर्विरोध ही निर्वाचन हुआ है।

इन प्रत्याशियों का जीतना तय
आगरा से मंजू भदौरिया, ग़ाज़ियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, श्रावस्ती से दद्दन मिश्र, गोरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी, झांसी से पवन कुमार गौतम और गोंडा से घनश्याम मिश्र की जीत तय मानी जा रही है। 

गौरतलब है कि राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए शनिवार (26 जून) नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख तय की थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिली खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, अपना दल, और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

ShareTweetSend
Previous Post

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Next Post

छत से गिरने से छात्रा की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!