ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

एसएसपी अंकिता शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

by Badaun Today Staff
March 15, 2026
in जिला बदायूं
A A
एसएसपी अंकिता शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में जिले के सभी थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में घटित प्रमुख अपराधों, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENT

एसएसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि लुटेरे, चोर और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी रखी जाए और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधियों, इनामिया बदमाशों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध शस्त्रों के निर्माण और तस्करी में लिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयसीमा के भीतर जांच कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला व बाल अपराध पर विशेष जोर

एसएसपी ने महिला और बच्चों से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। अपहृत महिलाओं और बालिकाओं की शीघ्र सकुशल बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा गांवों और मोहल्लों में जन चौपाल तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।

अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई

बैठक में गैंगस्टर एक्ट के मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधियों, इनामिया बदमाशों और अवैध मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा गया।

ईद को लेकर सतर्कता के निर्देश

आगामी पर्व ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि थानों पर धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आपसी समन्वय बनाए रखें।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जोर

एसएसपी ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 के तहत प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

आधी रात ताले तोड़कर प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, बुजुर्ग ने एसएसपी-डीएम से लगाई गुहार, जान को बताया खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

Advertisement

Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!